सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Ashmita Chaliha impressive run ends in quarterfinals at Malaysia Masters Super 500 badminton tournament

Malaysia Masters: मलयेशिया मास्टर्स में समाप्त हुआ अश्मिता चालिहा का सफर, क्वार्टर फाइनल में मिली हार

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 22 May 2026 03:07 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा का मलयेशिया मास्टर्स में शानदार अभियान क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया। अश्मिता को महिला एकल वर्ग में लाइन होजमार्क कजर्सफेल्ड के हाथों शिकस्त मिली।

Ashmita Chaliha impressive run ends in quarterfinals at Malaysia Masters Super 500 badminton tournament
अश्मिता चालिहा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार

भारत की अश्मिता चालिहा का मलयेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल में शानदार सफर शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में हार के साथ थम गया। चालिहा ने हालांकि डेनमार्क की विश्व में 23वें नंबर खिलाड़ी लाइन होजमार्क कजर्सफेल्ड के सामने कड़ी चुनौती पेश की। चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाली विश्व में 71वें रैंकिंग की भारतीय खिलाड़ी ने कड़े संघर्ष के बाद शुरुआती गेम जीता, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाईं और एक घंटे से थोड़ा अधिक समय तक चले मुकाबले में आठवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी से 23-21, 18-21, 11-21 से हार गईं। 
Trending Videos


चालिहा ने की थी शानदार शुरुआत
चालिहा ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले गेम में इंटरवल तक 11-6 की बढ़त बना ली। लाइन इसके बाद वापसी करके 19-18 से आगे हो गईं, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने संयम बनाए रखा और गेम अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा गेम भी कुछ इसी तरह चला, जिसमें चालिहा ने एक बार फिर 10-5 की बढ़त बना ली, लेकिन डेनमार्क की खिलाड़ी ने 13-13 से बराबरी कर ली। इसके बाद लाइन ने मैच को निर्णायक गेम तक पहुंचा दिया। अंतिम गेम पूरी तरह से एकतरफा रहा क्योंकि लाइन ने शुरुआत में ही 8-4 की बढ़त बनाकर अपना दबदबा कायम कर लिया और चालिहा को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed