{"_id":"6a55fb425f2042cbc80d7425","slug":"japan-open-2026-pv-sindhu-storms-into-second-round-dhruv-tanisha-advance-2026-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Japan Open: क्या पीवी सिंधू इस बार खिताब की ओर बढ़ा पाएंगी मजबूत कदम? वोंग को हराकर दूसरे दौर में बनाई जगह","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Japan Open: क्या पीवी सिंधू इस बार खिताब की ओर बढ़ा पाएंगी मजबूत कदम? वोंग को हराकर दूसरे दौर में बनाई जगह
Tue, 14 Jul 2026 02:33 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:33 PM IST
सार
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में मलेशिया की वोंग लिंग चिंग को सीधे गेम में हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और तनीशा क्रास्टो की जोड़ी ने भी जीत दर्ज की, जबकि रोहन कपूर और रुत्विका शिवानी गड्डे की जोड़ी पहले ही दौर में बाहर हो गई।
विज्ञापन
पीवी सिंधू
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करते हुए महिला एकल के दूसरे दौर में जगह बना ली है। मंगलवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में विश्व की 10वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू ने मलेशिया की वोंग लिंग चिंग को 21-14, 21-11 से हराकर आसानी से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
सिंधू ने शुरू से बनाए रखा दबदबा
- सिंधू ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। उन्होंने लंबी रैलियों में नियंत्रण बनाए रखते हुए शुरुआती बढ़त हासिल की और पहले गेम के इंटरवल तक 11-6 से आगे रहीं। इसके बाद उनके सटीक ड्रॉप शॉट, बैकहैंड और हाफ-स्मैश ने मलेशियाई खिलाड़ी पर लगातार दबाव बनाए रखा।
- भारतीय स्टार ने पहला गेम 21-14 से अपने नाम किया। दूसरे गेम में भी उन्होंने विरोधी खिलाड़ी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। सिंधू ने जल्द ही 8-2 की बढ़त बनाई और इंटरवल तक स्कोर 11-3 कर दिया। इसके बाद उन्होंने लगातार अंक जुटाते हुए 21-11 से गेम और मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ध्रुव-तनीशा की जोड़ी भी दूसरे दौर में
मिश्रित युगल में भारत के ध्रुव कपिला और तनीशा क्रास्टो ने भी शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय जोड़ी ने स्कॉटलैंड के एलेक्जेंडर डन और जूली मैकफर्सन को 21-16, 21-14 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
मिश्रित युगल में भारत के ध्रुव कपिला और तनीशा क्रास्टो ने भी शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय जोड़ी ने स्कॉटलैंड के एलेक्जेंडर डन और जूली मैकफर्सन को 21-16, 21-14 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
रोहन-रुत्विका पहले दौर में बाहर
हालांकि भारत को मिश्रित युगल में एक निराशा भी हाथ लगी। रोहन कपूर और रुत्विका शिवानी गड्डे की जोड़ी पहले ही दौर में शीर्ष वरीय चीन के फेंग यान झे और हुआंग डोंग पिंग के खिलाफ टिक नहीं सकी। चीनी जोड़ी ने मुकाबला 21-11, 21-10 से जीतकर भारतीय खिलाड़ियों का अभियान समाप्त कर दिया। अब भारतीय बैडमिंटन प्रेमियों की नजरें दूसरे दौर में पीवी सिंधू और ध्रुव-तनीशा की जोड़ी पर होंगी। सिंधू यदि अपनी मौजूदा लय बरकरार रखती हैं तो जापान ओपन में खिताब की दावेदारों में मजबूती से बनी रह सकती हैं।