पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Two-time Olympic medallist PV Sindhu termed the upcoming BWF World Championships in New Delhi landmark moment

BAI: भारत में विश्व चैंपियनशिप के आयोजन को लेकर उत्सुक हैं सिंधू, बताया ऐतिहासिक पल; जानें कब से होगा शुरू

Sun, 28 Jun 2026 08:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 28 Jun 2026 08:08 PM IST
सार

भारत में बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप का आयोजन होना है। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू इसके लिए उत्साहित हैं। उनका कहना है कि इस चैंपियनशिप की मेजबानी मिलना दर्शाता है कि खेल का विकास हो रहा है।

विज्ञापन
Two-time Olympic medallist PV Sindhu termed the upcoming BWF World Championships in New Delhi landmark moment
पीवी सिंधू - फोटो : IANS

विस्तार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने नई दिल्ली में होने वाली बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप को भारतीय बैडमिंटन के लिए ऐतिहासिक पल बताते हुए कहा कि अपने देश में इस खेल के सबसे बड़े खिताब के लिए मुकाबला करने का मौका इस टूर्नामेंट को और भी खास बना देगा। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने आधिकारिक तौर पर विश्व चैंपियनशिप के लिए 50 दिन की उल्टी गिनती शुरू कर दी है जिसका आयोजन 17 से 23 अगस्त तक इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन

17 साल बाद भारत में होगी वापसी
यह प्रतियोगिता 17 साल बाद भारत में वापसी करेगी और राष्ट्रीय राजधानी में पहली बार इसका आयोजन होगा। सिंधू 2019 में बासेल में खिताब जीतकर भारत की एकमात्र विश्व चैंपियन बनी थीं। सिंधू ने कहा, विश्व चैंपियनशिप मेरे करियर के सबसे खास टूर्नामेंट में से एक रही है। मेरे कुछ सबसे यादगार पल, सबसे मुश्किल सबक और सबसे फक्र करने वाली उपलब्धियां इसी मंच पर मिली हैं। भारत में अपने ही प्रशंसकों के सामने विश्व चैंपियनशिप में खेलने का मौका इसे और भी विशेष बनाता है। ऐसा मौका कम ही मिलता है जब आप घर पर विश्व खिताब के लिए मुकाबला कर सकें। मैं उस माहौल का अनुभव करने और उन सभी लोगों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हूं जिन्होंने इतने वर्षों मेरा समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंधू बोलीं- मेजबानी खेल के विकास को दर्शाती है
30 साल की सिंधू ने कहा कि इस टूर्नामेंट की मेजबानी देश में खेल के विकास को दर्शाती है। उन्होंने कहा, भारतीय बैडमिंटन के लिए 17 साल बाद विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी करना एक ऐतिहासिक पल है और यह दिखाता है कि हमारे देश में यह खेल कितनी दूर आ गया है। यह हम सभी के लिए गर्व का मौका है और मैं ऐसे टूर्नामेंट का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं, जिससे मुझे उम्मीद है कि और भी युवा खिलाड़ी बड़े सपने देखने और यह विश्वास करने के लिए प्रेरित होंगे कि वे विश्व स्तर पर सफल हो सकते हैं।

इस चैंपियनशिप में 55 से ज्यादा देशों के खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है जिनमें लगभग 800 खिलाड़ी, टीम अधिकारी, सहयोगी स्टाफ, तकनीकी अधिकारी और मीडियाकर्मी शामिल होंगे। मौजूदा ओलंपिक महिला एकल चैंपियन दक्षिण कोरिया की एन से-यंग, चीन के शी यू की, थाईलैंड के कुनलावुत वितिदसर्ण और कई शीर्ष रैंकिंग वाली युगल जोड़ियों के भी इसमें हिस्सा लेने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed