{"_id":"6a2e1d0aba39897bb60334d0","slug":"indian-badminton-team-announced-for-the-asian-games-two-time-olympic-medalist-pv-sindhu-to-lead-the-squad-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asian Games: एशियाई खेलों के लिए भारतीय बैडमिंटन टीम घोषित, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू करेंगी अगुआई","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Asian Games: एशियाई खेलों के लिए भारतीय बैडमिंटन टीम घोषित, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू करेंगी अगुआई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 14 Jun 2026 08:46 AM IST
विज्ञापन
सार
इस साल सितंबर-अक्तूबर में एशियाई खेलों का आयोजन होना है जिसके लिए भारतीय बैडमिंटन संघ ने टीम का एलान कर दिया है। इस टूर्नामेंट में पीवी सिंधू और सात्विक-चिराग की जोड़ी भारतीय दल की अगुआई करेंगे।
पीवी सिंधू
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय बैडमिंटन संघ ने 19 सितंबर से चार अक्तूबर तक जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग मई 2026 के आधार पर भारतीय टीम घोषित कर दी है। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और पुरुष युगल के मौजूदा एशियाड चैंपियन सात्विकसाईराज रेंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी भारतीय दल की अगुआई करेंगे। टीम में लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी भी शामिल हैं।
सिंधू का ऑस्ट्रेलियाई ओपन में सफर समाप्त
भारतीय शटलर पीवी सिंधू ऑस्ट्रेलियाई ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में शनिवार को शीर्ष वरीय जापान की अकाने यामागुची से 20-22, 12-21 हार गईं थीं। पहले गेम में सिंधू ने जापानी प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर दी, लेकिन वह गेम पॉइंट नहीं बचा सकीं। दूसरे गेम में वह एकतरफा हार गईं। हालांकि, एशियाई खेलों से पहले सिंधू को फॉर्म में वापसी करने के कई मौके मिलेंगे।
टीम चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम
पुरुष वर्ग: लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी, एचएस प्रणय, किदांबी श्रीकांत, तरुण मन्नेपल्ली, सात्विक साईराज रैंकिरेड्डी, चिराग शेट्टी, हरिहरन अमसाकरुणन, एमआर अर्जुन, ध्रुव कपिला।
विज्ञापन
महिला वर्ग: पीवी सिंधू, उन्नति हुड्डा, देविका सिहाग, तन्वी शर्मा, ईशारानी बरुआ, त्रिषा जॉली, गायत्री गोपीचंद पुलेला, कविप्रिया सेल्वम, सिमरन सिंघी, तनिषा क्रैस्टो।
व्यक्तिगत चैंपियनशिप के लिए भारतीय शटलर
पुरुष एकल: लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी
महिला एकल: पीवी सिंधू, उन्नति हुड्डा
पुरुष युगल: सात्विक-चिराग, हरिहरन-अर्जुन
महिला युगल: त्रिषा-गायत्री, कविप्रिया-सिमरन
मिश्रित युगल: ध्रुव-तनिषा