{"_id":"6a21829756e6c969c60f3e46","slug":"pv-sindhu-suffered-defeat-to-world-no-1-an-se-young-hariharan-arjun-pair-in-quarters-of-indonesia-open-2026-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Indonesia Open: पीवी सिंधू का इंडोनेशिया ओपन में सफर थमा, विश्व नंबर एक यंग से मिली हार; हरिहरन-अर्जुन जीते","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Indonesia Open: पीवी सिंधू का इंडोनेशिया ओपन में सफर थमा, विश्व नंबर एक यंग से मिली हार; हरिहरन-अर्जुन जीते
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 04 Jun 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
सार
पीवी सिंधू को विश्व की नंबर एक खिलाड़ी आन से यंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। वहीं, पुरुष युगल वर्ग में हरिहरन अमसाकारुनन और एमआर अर्जुन की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रही।
पीवी सिंधू
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू का सफर इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में समाप्त हो गया है। सिंधू को महिला एकल वर्ग में विश्व की नंबर एक आन से यंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। सिंधू के हाल के दिनों में यंग के खिलाफ यह लगातार दूसरी हार है। सिंधू को पिछले सप्ताह सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में भी उनके खिलाफ हार मिली थी और अब गुरुवार को राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में वह यंग से 17-21, 14-21 से हार गईं।
हरिहरन-अर्जुन पहली बार क्वार्टर फाइनल में
सिंधू का गत ओलंपिक चैंपियन के खिलाफ हार का सिलसिला 10 मैचों तक पहुंच गया और वह अपनी इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अब तक जीत नहीं दर्ज कर सकी हैं। वहीं, हरिहरन अमसाकारुनन और एमआर अर्जुन की पुरुष युगल ने अपने से ऊंच रैंकिंग वाली आरोन ताई और कांग खाई जिंग की मलयेशियाई जोड़ी को राउंड ऑफ 16 के मैच में 16-21, 21-15, 21-19 से हराकर पहली बार बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 1000 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इस मलयेशियाई जोड़ी ने ऑल इंग्लैंड के ओपनिंग राउंड में सात्विक-चिराग की जोड़ी को हराया था। अब हरिहरन-अर्जुन की जोड़ी का सामना सातवीं वरीयता प्राप्त गोह जी फेई और नूर इज्जुद्दीन की मलयेशियाई जोड़ी से होगा।

आयुष शेट्टी को मिली हार
पुरुषों के एकल वर्ग में आयुष शेट्टी को हांगकांग के ली चेउक यिउ के खिलाफ 21-16, 13-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा। सिंधू और आन ने पहले गेम के शुरू में एक दूसरे के सामने कड़ी चुनौती पेश की। एक समय स्कोर 10-10 पर बराबर था। इस दौरान सिंधू ने अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म की झलक दिखाई और कोरियाई खिलाड़ी पर दबाव बनाने में कामयाब रहीं।

यंग की चुनौती से पार नहीं पा सकीं सिंधू
सिंधू अपने आक्रामक स्ट्रोकप्ले के दम पर 15-14 से आगे निकल गई, लेकिन आन ने अपने खास अंदाज में जवाब देते हुए लगातार अंक हासिल किए और 19-16 की बढ़त बना ली। इसके बाद कोरियाई खिलाड़ी ने लगातार दो अंक जीते और पहला गेम अपने नाम कर लिया। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच 41 शॉट की रैली भी देखने को मिली। आन ने दूसरे गेम में आक्रामक शुरुआत की और 13-6 की बढ़त हासिल कर ली। भारतीय खिलाड़ी ने इसके बावजूद प्रत्येक अंक के लिए संघर्ष जारी रखा। उन्होंने इस बीच कुछ महत्वपूर्ण अंक भी हासिल किये। लेकिन आन का कोर्ट कवरेज अच्छा था और उन्हें मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।