सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Should Lionel Messi Have Seen Red vs Algeria? Fans Debate Controversial Decision

लियोनल मेसी को मिलना चाहिए था रेड कार्ड?: अर्जेंटीना-अल्जीरिया मैच में रेफरी के फैसले पर छिड़ी बहस, फैंस बंटे

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 17 Jun 2026 02:01 PM IST
विज्ञापन
सार

अर्जेंटीना और अल्जीरिया के बीच विश्व कप 2026 मुकाबले में 32वें मिनट की एक घटना को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मेसी और अल्जीरियाई कप्तान ऐसा मैंडी के बीच हुई टक्कर पर रेफरी ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। हालांकि, विवाद के बीच मेसी ने हैट्रिक लगाकर अर्जेंटीना को 3-0 की जीत दिलाई और विश्व कप में सर्वाधिक 16 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

Should Lionel Messi Have Seen Red vs Algeria? Fans Debate Controversial Decision
क्या मेसी को रेड कार्ड मिलना चाहिए था - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 में अल्जीरिया के खिलाफ अर्जेंटीना की 3-0 की जीत और लियोनल मेसी की ऐतिहासिक हैट्रिक चर्चा का विषय रही, लेकिन मैच के दौरान घटी एक घटना ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। अर्जेंटीना के कप्तान मेसी के एक टैकल को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई कि क्या उन्हें इस चुनौती के लिए कार्ड दिखाया जाना चाहिए था। कुछ फैंस का मानना था कि मेसी को कम से कम यलो कार्ड मिलना चाहिए था, जबकि कुछ लोगों ने इसे रेड कार्ड के लायक घटना तक बताया।

32वें मिनट की घटना पर मचा विवाद
मुकाबले के 32वें मिनट में मेसी और अल्जीरिया के कप्तान ऐसा मैंडी के बीच गेंद के लिए संघर्ष हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, फुटबॉल तक पहुंचने की कोशिश में मैंडी ने मेसी का रास्ता रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान मेसी का पैर मैंडी की पिंडली (काफ) के पीछे वाले हिस्से से टकराया, जिसके बाद अल्जीरियाई कप्तान दर्द के साथ जमीन पर गिर पड़े। हालांकि, मैच रेफरी ने इस घटना पर कोई फाउल नहीं दिया और VAR ने भी हस्तक्षेप नहीं किया। यही फैसला बाद में बहस का कारण बन गया।







विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर बंटी राय
रेफरी के फैसले के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की राय दो हिस्सों में बंट गई। कुछ लोगों का मानना था कि यह चुनौती अधिक सख्त सजा की हकदार थी, जबकि अन्य फैन ने इसे गेंद के लिए तेज गति में हुई सामान्य भिड़ंत बताया। एक यूजर ने लिखा, 'मेसी ने मैंडी की पिंडली पर कदम रखा, लेकिन क्योंकि वह मेसी हैं और अर्जेंटीना के लिए खेलते हैं, इसलिए उन्हें कोई सजा नहीं मिली।' वहीं एक अन्य फैन ने सवाल उठाते हुए लिखा, 'मैंडी के खिलाफ इस घटना के बाद भी मेसी कैसे बच गए?' मैच खत्म होने के बाद भी यह घटना ऑनलाइन चर्चा का विषय बनी रही।

विज्ञापन

विवाद के बीच मेसी का ऐतिहासिक प्रदर्शन
हालांकि विवाद अपनी जगह रहा, लेकिन मेसी ने मैदान पर अपने प्रदर्शन से सारी सुर्खियां बटोर लीं। अर्जेंटीना के कप्तान ने अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक लगाकर टीम को 3-0 की जीत दिलाई। उन्होंने पहले हाफ में शानदार लंबी दूरी का गोल किया, फिर दूसरे हाफ में दो और गोल दागकर मुकाबला पूरी तरह अर्जेंटीना के पक्ष में कर दिया।

कई रिकॉर्ड भी किए अपने नाम
इस मुकाबले में मेसी ने विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने के जर्मनी के महान खिलाड़ी मिरोस्लाव क्लोजे के रिकॉर्ड (16 गोल) की बराबरी कर ली। इसके अलावा वह विश्व कप इतिहास में हैट्रिक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए। यह मुकाबला उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का 200वां मैच था और वह रिकॉर्ड छठा विश्व कप खेलने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर भी बने।

जीत के साथ शुरू किया खिताब बचाने का अभियान
विवाद और बहस के बावजूद अर्जेंटीना ने अपने विश्व कप खिताब बचाने के अभियान की शुरुआत शानदार अंदाज में की। टीम ने अल्जीरिया को 3-0 से हराकर ग्रुप-जे में मजबूत शुरुआत की और अपने इरादे साफ कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed