सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel Messi Hat-Trick Video: Stunning Long-Range Strike, Brilliant Finish; Rewrites FIFA World Cup history

मेसी के हैट्रिक गोल्स का VIDEO: एक में बॉक्स के बाहर से किया शूट, दूसरे में डिफेंडर्स को किया चारों खाने चित्त

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनसस सिटी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 17 Jun 2026 09:27 AM IST
विज्ञापन
सार

अल्जीरिया के खिलाफ फीफा विश्व कप 2026 के मुकाबले में लियोनल मेसी ने हैट्रिक लगाकर अर्जेंटीना को 3-0 की जीत दिलाई। उन्होंने 17वें, 60वें और 76वें मिनट में गोल किए। इस दौरान मेसी ने विश्व कप में अपने गोलों की संख्या 16 तक पहुंचाई और मिरोस्लाव क्लोजे के सर्वाधिक विश्व कप गोल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का 200वां मैच भी था।

Lionel Messi Hat-Trick Video: Stunning Long-Range Strike, Brilliant Finish; Rewrites FIFA World Cup history
मेसी - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 में लियोनल मेसी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें फुटबॉल का सबसे बड़ा जादूगर क्यों कहा जाता है। अल्जीरिया के खिलाफ ग्रुप-जे के मुकाबले में अर्जेंटीना के कप्तान ने शानदार हैट्रिक लगाकर अपनी टीम को 3-0 की जीत दिलाई। खास बात यह रही कि यह मुकाबला मेसी के अंतरराष्ट्रीय करियर का 200वां मैच था और उन्होंने इसे यादगार बनाते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। मेसी विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में जर्मनी के दिग्गज मिरोस्लाव क्लोज की बराबरी पर पहुंच गए। विश्व कप शुरू होने से पहले उनके नाम 13 गोल थे, लेकिन एक ही मैच में तीन गोल दागकर उन्होंने अपना आंकड़ा 16 तक पहुंचा दिया।



विज्ञापन
विज्ञापन




यह खबर भी पढ़ें: लियोनल मेसी ने 200वें मैच को बनाया खास: फीफा विश्वकप में सबसे ज्यादा गोल के रिकॉर्ड की बराबरी की; तीन गोल दागे

विज्ञापन

Lionel Messi Hat-Trick Video: Stunning Long-Range Strike, Brilliant Finish; Rewrites FIFA World Cup history
मेसी मैजिक - फोटो : FIFA.com

17वें मिनट में दागा जादुई गोल

मेसी ने मैच के 17वें मिनट में अपनी क्लास दिखाई। उन्होंने मिडफील्ड में गेंद हासिल की, कुछ कदम आगे बढ़े और फिर बॉक्स के बाहर से बाएं पैर का शानदार शॉट लगाया। गेंद सीधे गोलपोस्ट के कोने में जा समाई और अल्जीरिया के गोलकीपर लुका जिदान उसे रोकने में पूरी तरह बेबस नजर आए। यह मेसी के विश्व कप करियर का 14वां गोल था और इसी के साथ अर्जेंटीना ने बढ़त हासिल कर ली।



 

यह खबर भी पढ़ें: ARG vs ALG: मेसी मैजिक के आगे चारों खाने चित्त हुआ अल्जीरिया, तीन गोल दागे; अर्जेंटीना की जीत से शुरुआत

 

Lionel Messi Hat-Trick Video: Stunning Long-Range Strike, Brilliant Finish; Rewrites FIFA World Cup history
मेसी और अर्जेंटीना - फोटो : FIFA.com

रिबाउंड पर दिखाई अनुभव की झलक

दूसरा गोल 60वें मिनट में आया। एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने दूर से जोरदार शॉट लगाया, जिसे जिदान पूरी तरह नियंत्रित नहीं कर सके। गेंद उनके हाथों से छिटक गई और रिबाउंड पर सबसे पहले मेसी पहुंचे। उन्होंने बिना कोई गलती किए गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। यह उनके विश्व कप करियर का 15वां गोल था और अर्जेंटीना की बढ़त दोगुनी हो गई।
 



यह खबर भी पढ़ें: फीफा विश्वकप में कल क्या हुआ और आज क्या?: छठा दिन स्टार्स के नाम; हालंद-एमबाप्पे ने दागे 2-2 गोल; मेसी भी चमक

 

Lionel Messi Hat-Trick Video: Stunning Long-Range Strike, Brilliant Finish; Rewrites FIFA World Cup history
मेसी गोल दागने के बाद - फोटो : FIFA.COM

तीसरे गोल से पूरी की हैट्रिक

मैच के 76वें मिनट में मेसी ने अपनी हैट्रिक पूरी की। शानदार टीम मूव के बाद गेंद उनके पास पहुंची। उन्होंने बॉक्स के बाहर से जगह बनाई और अपने पसंदीदा बाएं पैर से सटीक शॉट लगाकर गेंद को नेट में पहुंचा दिया। इस गोल के साथ मेसी ने विश्व कप में अपने गोलों की संख्या 16 कर ली और मिरोस्लाव क्लोजे के सर्वकालिक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
 

 

 

Lionel Messi Hat-Trick Video: Stunning Long-Range Strike, Brilliant Finish; Rewrites FIFA World Cup history
मेसी - फोटो : ANI

200वें मैच में कई रिकॉर्ड

यह मुकाबला मेसी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। वह अर्जेंटीना के लिए 200 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने। साथ ही वह छह अलग-अलग विश्व कप खेलने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर भी बन गए। हैट्रिक के साथ उन्होंने अपने करियर की 61वीं और अर्जेंटीना के लिए 11वीं हैट्रिक पूरी की। 80वें मिनट में जब उन्हें मैदान से बाहर बुलाया गया तो पूरा स्टेडियम खड़े होकर उनका अभिवादन करता नजर आया। मेसी ने कप्तानी की आर्मबैंड निकोलस ओटामेंडी को सौंपी और मुस्कुराते हुए मैदान से बाहर गए। उनके प्रदर्शन ने एक बार फिर दिखा दिया कि 39 साल की उम्र में भी वह विश्व फुटबॉल के सबसे बड़े सितारों में शुमार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed