सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Satwik’s Injury Forces Satwik Chirag Pair to Retire from Indonesia Open After Singapore Triumph

सिंगापुर ओपन जीतने के दो दिन बाद लगा झटका: चोटिल हुए सत्विक; चिराग के साथ इंडोनेशिया ओपन में बीच मैच से हटे

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 03 Jun 2026 03:12 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत की स्टार पुरुष युगल जोड़ी सत्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को इंडोनेशिया ओपन 2026 के पहले दौर के मुकाबले के दौरान चोट के कारण बाहर होना पड़ा। सत्विक के दाएं कंधे में परेशानी आने के बाद भारतीय जोड़ी ने मैच बीच में छोड़ दिया। यह घटना सिंगापुर ओपन का खिताब जीतने के महज दो दिन बाद हुई। अब दोनों खिलाड़ी आगामी विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों को ध्यान में रखते हुए रिकवरी और पुनर्वास पर फोकस करेंगे।

Satwik’s Injury Forces Satwik Chirag Pair to Retire from Indonesia Open After Singapore Triumph
आगे चिराग और पीछे सात्विक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारत की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का इंडोनेशिया ओपन 2026 अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त हो गया। जकार्ता में खेले जा रहे सुपर 1000 टूर्नामेंट के पहले दौर में भारतीय जोड़ी को चोट के कारण मुकाबले से हटना पड़ा।
Trending Videos


मलयेशिया के कांग खाई शिंग और आरोन ताई के खिलाफ खेलते हुए भारतीय जोड़ी 6-11 से पीछे चल रही थी, तभी सात्विक ने अपने दाएं कंधे में दर्द की शिकायत की और मैच रोक दिया। इस सत्र में यह पहला मौका है जब विश्व नंबर-चार भारतीय जोड़ी को चोट के कारण मुकाबला छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएआई ने जारी किया बयान
भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने सात्विक की चोट की पुष्टि करते हुए कहा, 'सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने सत्विक की चोट के कारण पॉलीट्रॉन इंडोनेशिया ओपन 2026 से नाम वापस ले लिया है। अब यह जोड़ी आगामी महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों की तैयारी के लिए रिकवरी और पुनर्वास पर ध्यान देगी। हम सत्विक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और जल्द ही दोनों को कोर्ट पर वापसी करते देखने की उम्मीद करते हैं।'

सिंगापुर ओपन जीतने के दो दिन बाद लगा झटका
सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन में शानदार फॉर्म के साथ उतरे थे। उन्होंने रविवार को सिंगापुर ओपन का खिताब जीतकर लगभग दो साल से चला आ रहा अपना खिताबी सूखा समाप्त किया था। फाइनल में भारतीय जोड़ी ने फजार अल्फियान और मोहम्मद सोहिबुल फिकरी को एक घंटे 13 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में हराया था। इससे एक सप्ताह पहले वे थाईलैंड ओपन के फाइनल में भी पहुंचे थे।

चोट को लेकर पहले ही दी थी चेतावनी
सिंगापुर ओपन जीतने के बाद सात्विक ने खिलाड़ियों के लिए फिटनेस और शरीर की देखभाल के महत्व पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था, 'चोट सिर्फ मुझे नहीं लगती, किसी भी खिलाड़ी का करियर पूरी तरह परफेक्ट नहीं होता। मैंने महसूस किया है कि आपको अपने शरीर का सम्मान करना चाहिए।' उन्होंने आगे कहा, 'मेरी खेल शैली काफी आक्रामक है, इसलिए कभी-कभी बड़े टूर्नामेंट भी छूट सकते हैं। आपको इसे पीछे छोड़कर आगे बढ़ना होता है, बड़े टूर्नामेंटों के लिए खुद को तैयार रखना होता है और अपने शरीर को सही तरीके से संभालना पड़ता है।' सात्विक ने यह भी कहा था, 'ओलंपिक के बाद से मैं अपने शरीर को काफी अच्छी तरह मैनेज कर रहा हूं। कुछ छोटी-मोटी समस्याएं आती रहती हैं, लेकिन यह खेल का हिस्सा है।'
विज्ञापन

मिश्रित दिन रहा भारत के लिए
जहां सeत्विक-चिराग की चोट ने भारतीय खेमे को निराश किया, वहीं मिश्रित युगल में रोहन कपूर और शिवानी रुथविका गड्डे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीनी ताइपे की विश्व नंबर-20 जोड़ी यांग पो-ह्सुआन और हू लिंग फांग को 21-14, 21-14 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। महिला एकल में पीवी सिंधू दूसरे दौर में पहुंचने वाली भारत की एकमात्र एकल खिलाड़ी रहीं। दूसरी ओर, लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत को पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा। अब भारतीय बैडमिंटन प्रशंसकों की निगाहें सत्विक की फिटनेस पर टिकी होंगी, क्योंकि अगस्त में नई दिल्ली में विश्व चैंपियनशिप और उसके बाद एशियाई खेल जैसे बड़े टूर्नामेंट होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed