सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games Gold Medallist and Veteran Sports Administrator Randhir Singh Passes Away

Randhir Singh Dies: एशियाई खेलों के स्वर्ण विजेता रणधीर सिंह का निधन, भारतीय खेल जगत में शोक की लहर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 27 May 2026 01:08 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय खेल जगत के दिग्गज प्रशासक और एशियाई खेलों में भारत के पहले शूटिंग स्वर्ण पदक विजेता रणधीर सिंह का बुधवार को निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे और लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। हाल ही में उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। उनके निधन से भारतीय खेल जगत में शोक की लहर है।

Asian Games Gold Medallist and Veteran Sports Administrator Randhir Singh Passes Away
रंधीर सिंह - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय खेल जगत के वरिष्ठ प्रशासक और एशियाई खेलों में भारत के पहले शूटिंग स्वर्ण पदक विजेता रणधीर सिंह का बुधवार को निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। बताया गया है कि वह पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। बाद में उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली।


हाल ही में छोड़ा था ओसीए अध्यक्ष पद
रणधीर सिंह ने हाल ही में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें वर्ष 2024 में चार साल के कार्यकाल के लिए ओसीए का अध्यक्ष चुना गया था। वह लंबे समय तक एशियाई और भारतीय खेल प्रशासन से जुड़े रहे और खेलों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शूटिंग में रचा था इतिहास
रणधीर सिंह भारत के पहले ऐसे निशानेबाज थे जिन्होंने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। उनकी इस उपलब्धि को भारतीय शूटिंग के इतिहास में मील का पत्थर माना जाता है। खेल प्रशासन में आने के बाद भी उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों और खेल संगठनों के लिए लगातार काम किया।
विज्ञापन
Trending Videos


भारतीय खेल जगत में शोक
रणधीर सिंह के निधन की खबर सामने आने के बाद खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। खिलाड़ियों, खेल प्रशासकों और खेल प्रेमियों ने उनके योगदान को याद किया। भारतीय खेलों में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed