{"_id":"6a1c5b29e8cea7a62c0cbe92","slug":"asian-u-20-athletics-championships-india-finish-second-overall-as-women-s-4x400m-relay-team-clinches-gold-2026-05-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप: महिलाओं की 4x400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड, दूसरे स्थान पर रहा भारत","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप: महिलाओं की 4x400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड, दूसरे स्थान पर रहा भारत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हॉन्गकॉन्ग
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 31 May 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
सार
आखिरी दिन का सबसे खास पल महिलाओं की 4x400 मीटर रिले में आया, जहां नीरू पाठक, भूमिका संजय नेहते, तहूरा खातून और सेहनूर बावा ने 3:38.07 सेकेंड का नया चैंपियनशिप रिकॉर्ड बनाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
टीम
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारत ने 22वीं एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन तीन गोल्ड मेडल जीते। इसमें महिलाओं की 4x400 मीटर रिले में एक मीट रिकॉर्ड भी शामिल रहा। चीन 25 मेडल के साथ सबसे आगे रहा, जिसमें 14 गोल्ड शामिल थे। भारतीय टीम ने चैंपियनशिप में कुल 19 मेडल जीते। इनमें 10 गोल्ड, पांच सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। जापान कुल 18 मेडल के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
आखिरी दिन का सबसे खास पल महिलाओं की 4x400 मीटर रिले में आया, जहां नीरू पाठक, भूमिका संजय नेहते, तहूरा खातून और सेहनूर बावा ने 3:38.07 सेकेंड का नया चैंपियनशिप रिकॉर्ड बनाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
भारत ने पुरुषों की 4x400 मीटर रिले में भी शानदार प्रदर्शन किया, जहां पीयूष राज, सैयद सबीर, रंजीत कुमार एस और मोहम्मद अशफाक ने 3:05.54 सेकेंड का समय निकालकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसी के साथ भारतीय अंडर-20 नेशनल रिकॉर्ड बनाया। चीन ने 3:04.88 में गोल्ड जीता, जबकि कतर ने 3:05.06 में सिल्वर अपने नाम किया।
विज्ञापन
अंतिम दिन मेडल्स की झड़ी सुबह के सत्र में शुरू हुई। मुस्कान ने महिलाओं की 5,000 मीटर दौड़ में 16:53.08 सेकेंड के साथ गोल्ड जीता। भारत का दूसरा व्यक्तिगत गोल्ड वेंकटराम रेड्डी मोगली ने जीता, जिन्होंने पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में 1:48.27 सेकेंड का अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकालकर खिताब अपने नाम किया।
फील्ड इवेंट्स में निश्चय ने पुरुषों के डिस्कस थ्रो में 60.10 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता; यह एक नया भारतीय अंडर-20 नेशनल रिकॉर्ड भी बन गया। इस थ्रो के साथ, वह इस इवेंट में 60-मीटर की बाधा पार करने वाले पहले भारतीय अंडर-20 एथलीट बन गए।
महिलाओं की 4x100 मीटर रिले टीम ने भारत की झोली में एक और सिल्वर मेडल डाला। काजल हीराभाई वाजा, भावना जी, आरती और निपम ने दौड़ के आखिरी चरणों में जोरदार वापसी करते हुए 45.05 सेकेंड का समय निकाला। दूसरी तरफ, पुरुषों की 4x100 मीटर रिले टीम ने 40.11 सेकेंड के समय के साथ छठा स्थान हासिल किया, जिसमें रुद्र सचिन शिंदे, मेहेबुबुल अहमद, आदित्य तात्या पिसाल और निवेद कृष्ण ज्योतिप्रकाश शामिल थे। वहीं, आशीष यादव पुरुषों के जैवलिन थ्रो में पोडियम पर जगह बनाने से चूक गए और 69.58 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ पांचवें स्थान पर रहे।
4x100 मीटर महिला रिले टीम ने जीता सिल्वर
महिलाओं की 4x100 मीटर रिले टीम ने 22वीं एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन सिल्वर मेडल अपने नाम किया। रविवार को काजल हीराभाई वाजा, भावना, आरती और निपम की टीम ने 45.05 सेकंड का समय दर्ज करते हुए पदक तालिका में भारत के लिए एक और मेडल जोड़ा।
गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भारतीय टीम की तारीफ में लिखा, "हांगकांग, चीन में आयोजित 22वीं एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में सिल्वर जीतने पर काजल वाजा और पूरी भारतीय महिला 4x100 मीटर रिले टीम को हार्दिक बधाई। 45.05 सेकेंड का प्रभावशाली समय दर्ज किया और एक नया अंडर-20 नेशनल रिकॉर्ड बनाते हुए, हमारे युवा एथलीट्स ने अपने असाधारण दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता से भारत को गौरवान्वित किया है।'
उन्होंने लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत का खेल इकोसिस्टम नई ऊंचाइयों को छू रहा है, जो हमारे युवाओं को वैश्विक मंचों पर चमकने के लिए सशक्त बना रहा है। सभी कोच, सहयोगी कर्मचारियों, एथलेटिक्स फेडरेशन, गुजरात खेल प्राधिकरण, जीएसएए, नाडियाड एथलेटिक्स अकादमी, डीएलएसएस सोमनाथ और इस उल्लेखनीय उपलब्धि में योगदान देने वाले हर व्यक्ति को बधाई। हमारे एथलीट्स को और भी अधिक सफलताओं और भारत के लिए निरंतर गौरव की कामना।"
गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने लिखा, 'गुजरात और भारत के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण। नाडियाड एथलेटिक्स अकादमी और डीएलएसएस सोमनाथ की काजल वाजा ने, भारतीय अंडर-20 महिला 4x100 मीटर रिले टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए, चीन के हांगकांग में आयोजित 22वीं एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में रजत पदक जीता।'

Trending Videos