सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Championship: India makes clean sweep in 50m 3 position Aishwary Pratap Singh performing brilliantly

Asian Championship: भारत ने 50 मीटर थ्री पोजीशन में किया क्लीन स्वीप, ऐश्वर्य प्रताप सिंह का शानदार प्रदर्शन

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 12 Feb 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई चैंपियनशिप के 50 मीटर थ्री पोजीशन में क्लीन स्वीप किया।

Asian Championship: India makes clean sweep in 50m 3 position Aishwary Pratap Singh performing brilliantly
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने गुरुवार को एशियाई चैंपियनशिप की 50 मीटर थ्री पोजीशन स्पर्धा में टीम के साथी नीरज कुमार को पछाड़ते हुए विश्व रिकॉर्ड से स्वर्ण पदक जीता और भारत ने स्पर्धा में क्लीन स्वीप किया। ओलंपियन ऐश्वर्य ने नए साल में भी शानदार लय जारी रखी। 25 वर्षीय निशानेबाज ने 362 के विश्व रिकॉर्ड से नीरज को महज 0.2 अंक से पीछे छोड़ा। ऐश्वर्य 10.7 के अंतिम शॉट से जीत हासिल की।
Trending Videos


नीरज ने 361.8 अंक से रजत जबकि अखिल श्योराण ने 343.5 अंक से कांस्य पदक जीता। क्वालीफिकेशन में नीरज 593 के स्कोर से शीर्ष पर रहकर फाइनल में पहंचे जबकि ऐश्वर्य 588 अंक से दूसरे और श्योराण इतने ही अंक से तीसरे स्थान पर रहे। नीरज, ऐश्वर्य और श्योराण की तिकड़ी ने 1769 अंक से टीम स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद जापान 1754 अंक से दूसरे और कजाखस्तान 1748 अंक से तीसरे स्थान पर रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर पुरुष फाइनल में एड्रियन कर्माकर ने 353.2 अंक से चैंपियनशिप का दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया। कजाखस्तान के दिमित्री किम उनसे 4.7 अंक पीछे दूसरे स्थान रहे। भारत के मानवेंद्र सिंह शेखावत ने 338.6 अंक से कांस्य पदक जीता। फाइनल में पहुंचे तीसरे भारतीय हेमंत बर्मन शूटऑफ में पिछड़कर पांचवें स्थान पर रहे। चैंपियनशिप शनिवार को समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed