फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2026 Athletics Winner Result Women's and Men's relay team to Women's High jump, Men's 5000 meter

एथलेटिक्स में स्वर्ण का इंतजार खत्म: महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने जीता सोना, चार कांस्य भी आए; गुलवीर फिर चमके

Tue, 29 Sep 2026 06:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 29 Sep 2026 06:37 PM IST
सार

भारत ने एशियन गेम्स में एथलेटिक्स स्पर्धा में आखिरकार स्वर्ण पदक का इंतजार खत्म किया महिला चार गुणा 400 रिले टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण दिलाया। भारत ने एथलेटिक्स में कुल एक स्वर्ण, नौ रजत और 14 कांस्य के साथ कुल 24 पदक अपने नाम किए।

विज्ञापन
Asian Games 2026 Athletics Winner Result Women's and Men's relay team to Women's High jump, Men's 5000 meter
भारतीय एथलेटिक्स टीम - फोटो : AFI

विस्तार

भारतीय एथलीटों ने एशियन गेम्स में मंगलवार को भी पदक जीतने का सिलसिला जारी रखा। भारत ने आज एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक का इंतजार भी खत्म कर दिया और कुल पांच पदक जीते जिससे एशियाड की पदक तालिका में भारत के मेडल की संख्या 50 के पार पहुंच गई। महिला चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता, जबकि गुलवीर ने पुरुष 5000 मीटर में कांस्य पदक जीता जो उनका इस एशियाड में तीसरा पदक है। आइए जानते हैं एशियन गेम्स में मंगलवार को एथलेटिक्स में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा...
विज्ञापन

Asian Games 2026 Athletics Winner Result Women's and Men's relay team to Women's High jump, Men's 5000 meter
महिला चार गुणा 400 रिले टीम - फोटो : PTI
एथलेटिक्स में मौजूदा एशियाड का पहला गोल्ड 
भारत की किरण पहल, पूवम्मा माचेतिरा , प्राची और वित्या रामराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स में महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर में स्वर्ण जीता जो इन खेलों में एथलेटिक्स में भारत का पहला स्वर्ण है। भारतीय टीम ने तीन मिनट 29. 69 सेकेंड का समय निकाला। बहरीन दूसरे और चीन तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिले में टीम स्पर्धा में मिले दो कांस्य
गुरिंदरवीर सिंह, अनिमेष कुजूर, स्नेहा सत्यनारायण और हरिता भद्रा ने चार गुणा 100 मीटर मिश्रित रिले फाइनल में सत्र का सर्वश्रेष्ठ 41. 06 सेकेंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता। इसके अलावा भारत ने पुरुष 4x400 मीटर रिले में 3:01.61 मिनट के सीजन के सर्वश्रेष्ठ समय के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। धर्मवीर चौधरी, मनु थेकिनिल, जय कुमार और विशाल टीके की चौकड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुनिश्चित किया कि भारत इस स्पर्धआ में पोडियिम फिनिश करे। 
विज्ञापन

स्वर्ण से चूकीं पूजा
भारत की पूजा सिंह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दोहरा नहीं सकी लेकिन 1.84 मीटर की कूद से महिलाओं की ऊंची कूद में कांस्य पदक जीता। पूजा एक समय स्वर्ण की दौड़ में आगे चल रही थीं, लेकिन अंतिम क्षणों में वह पिछड़ गईं। उन्होंने 1.84 मीटर तक की सभी ऊंचाइयों को बिना किसी असफल प्रयास के पार किया। हालांकि, पूजा 1.87 मीटर की ऊंचाई को तीनों प्रयासों में पार नहीं कर सकीं।

Asian Games 2026 Athletics Winner Result Women's and Men's relay team to Women's High jump, Men's 5000 meter
गुलवीर सिंह - फोटो : PTI
गुलवीर का ऐतिहासिक प्रदर्शन
गुलवीर सिंह ने एशियन गेम्स में अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए पुरुषों की 5000 मीटर रेस में 13 मिनट 32.75 सेकेंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता जो इन खेलों में उनका तीसरा पदक था। गुलवीर ने पुरुषों की 1500 मीटर और 10000 मीटर रेस में रजत पदक जीता था। इसके साथ ही वह ट्रैक और फील्ड स्पर्धा में एक ही एशियन खेलों में तीन व्यक्तिगत पदक जीतने वाले भारत के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए। इससे पहले 1951 में दिल्ली में हुए पहले एशियाई खेलों में भारत के लेवी पिंटो ने 100 मीटर, 200 मीटर में स्वर्ण और चार गुणा 100 मीटर रिले में रजत पदक जीता था। पीटी उषा ने सोल में 1986 एशियाई खेलों में चार स्वर्ण और एक रजत पदक जीता था। मध्यम दूरी की धाविका के एम बीनामोल ने 2002 बुसान एशियाई खेलों में तीन पदक जीते थे।

इन स्पर्धा में पदक से चूका भारत
भारत के देव कुमार मीणा ने पुरुषों के पोल वॉल्ट में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए 5.50 मीटर का प्रयास किया, लेकिन सातवें स्थान पर रहे। महिलाओं की 800 मीटर में पूजा ओल्ला और पुरुष वर्ग में मोहम्मद अफजल क्रमश: सातवें और आठवें स्थान पर रहे और पदक नहीं जीत सके। वहीं, महिला हैमर थ्रो भी तान्या चौधरी और अनुष्का यादव पदक नहीं दिला सकीं। 

Asian Games 2026 Athletics Winner Result Women's and Men's relay team to Women's High jump, Men's 5000 meter
महिला चार गुणा 400 रिले टीम - फोटो : PTI
कितने पदकों के साथ अभियान किया समाप्त
भारत ने 2026 एशियाई खेलों में एथलेटिक्स में अपने अभियान का अंत 24 पदक के साथ किया जिसमें एक स्वर्ण, नौ रजत और 14 कांस्य पदक शामिल हैं। हांगझोउ में 2023 खेलों में भारत ने एथलेटिक्स में छह स्वर्ण, 14 रजत और नौ कांस्य समेत 29 पदक जीते थे। इस बार हालांकि, भारत को एक स्वर्ण ही मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed