फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games: India Win Silver in Men’s 50m Rifle 3P; Aishwary, Niraj Qualify for Individual Final

एशियन गेम्स 2026: भारतीय टीम ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में जीता रजत, ऐश्वर्य-नीरज और रुद्रांक्ष ने किया कमाल

Fri, 25 Sep 2026 11:01 AM IST
स्वप्निल शशांक अमर उजाला ब्यूरो, आइची नागोया
अमर उजाला ब्यूरो, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 25 Sep 2026 11:01 AM IST
सार

भारत ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और नीरज कुमार ने व्यक्तिगत फाइनल में भी जगह बनाई। भारत ने चीन के बाद दूसरा स्थान हासिल किया। इसी दिन सुरुचि सिंह और कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम में स्वर्ण जीतकर एशियाई रिकॉर्ड बनाया।

विज्ञापन
Asian Games: India Win Silver in Men’s 50m Rifle 3P; Aishwary, Niraj Qualify for Individual Final
ऐश्वर्य, नीरज और रुद्रांक्ष - फोटो : Twitter

विस्तार

आइची नागोया में शुक्रवार को भारतीय निशानेबाजों ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन टीम स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार और रुद्रांक्ष पाटिल की भारतीय टीम ने फाइनल में कुल 1762-94x का स्कोर किया और दूसरे स्थान पर रही। चीन ने 1766-95x के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि दक्षिण कोरिया ने 1751-87x के साथ कांस्य पदक हासिल किया। भारत के लिए इस स्पर्धा में टीम पदक के साथ व्यक्तिगत स्पर्धा से भी अच्छी खबर आई। ऐश्वर्य और नीरज ने व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। दोनों का व्यक्तिगत फाइनल दिन में बाद में होगा।
विज्ञापन


पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन के प्रारूप पर एक नजर डालते हैं। इसमें तीन पोजिशन में निशानेबाजी करनी होती है।
 
  • घुटने के बल निशानेबाजी (नीलिंग स्टेज)
  • लेटकर निशानेबाजी (प्रोन स्टेज)
  • खड़े होकर निशानेबाजी (स्टैंडिंग स्टेज)

घुटने के बल और प्रोन में शानदार प्रदर्शन
भारतीय निशानेबाजों ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में शुरुआत से ही मजबूत प्रदर्शन किया। दो नीलिंग सीरीज में भारतीय टीम ने कुल 587 अंक हासिल किए। इसके बाद प्रोन सीरीज में भी भारतीय निशानेबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा। दोनों प्रोन सीरीज में भारत ने 593 अंक जुटाए। इस तरह नीलिंग और प्रोन को मिलाकर भारतीय टीम का स्कोर 1180 हो गया। स्टैंडिंग सीरीज में भारतीय निशानेबाजों ने कुल 582 अंक हासिल किए और अंतिम स्कोर 1762-94x तक पहुंचाया। चीन ने 1766-95x के स्कोर के साथ भारत से चार अंक आगे रहते हुए स्वर्ण पदक जीता।

ऐश्वर्य तीसरे, नीरज चौथे स्थान पर रहे
टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने के अलावा ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और नीरज कुमार ने व्यक्तिगत फाइनल में भी जगह बनाई। ऐश्वर्य ने व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन में 589-34x का स्कोर किया और तीसरे स्थान पर रहे। नीरज कुमार ने 588-34x के साथ चौथा स्थान हासिल किया। रुद्रांक्ष पाटिल 585-26x के स्कोर के साथ नौवें स्थान पर रहे। एक देश से अधिकतम दो निशानेबाजों के व्यक्तिगत फाइनल में पहुंचने के नियम के कारण रुद्रांक्ष व्यक्तिगत फाइनल में जगह नहीं बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

शूटिंग में आलोचना के बीच राइफल से मिला पदक
एशियाई खेलों में भारतीय शूटिंग दल को 10 मीटर एयर पिस्टल की पुरुष और महिला स्पर्धाओं में पदक नहीं मिलने के बाद आलोचना का सामना करना पड़ा था। हालांकि, राइफल स्पर्धा में भारतीय निशानेबाजों ने पदक दिलाकर वापसी की। पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में टीम रजत भारत के लिए दिन का एक और शूटिंग पदक रहा। इसी दिन 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में सुरुचि सिंह और कमलजीत ने भारत को स्वर्ण पदक भी दिलाया।

सुरुचि- कमलजीत ने रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण
10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम फाइनल में सुरुचि सिंह और कमलजीत ने शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में 484.6 अंक हासिल किए और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस प्रदर्शन के साथ दोनों ने नया एशियाई रिकॉर्ड भी बनाया। दबाव भरे फाइनल में भारतीय जोड़ी ने लगातार संयम बनाए रखा और सटीक निशाने लगाए। सुरुचि और कमलजीत मुकाबले के बड़े हिस्से में बढ़त बनाए रहे। दबाव बढ़ने के बावजूद दोनों ने अपना प्रदर्शन बरकरार रखा और अंत में शीर्ष स्थान हासिल किया। इस तरह शुक्रवार को भारतीय शूटिंग के खाते में एक स्वर्ण और एक रजत पदक आया। वहीं, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और नीरज कुमार के पास व्यक्तिगत 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन फाइनल में एक और पदक जीतने का मौका रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed