फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games: President Murmu Sports Minister praise shooting team for Winning medals social media reaction

एशियन गेम्स: भारतीय निशानेबाजों को मिल रही बधाइयां, राष्ट्रपति मुर्मू और खेल मंत्री ने शूटिंग टीम को सराहा

Fri, 25 Sep 2026 12:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 25 Sep 2026 12:09 PM IST
सार

भारतीय निशानेबाजों ने एशियन गेम्स के छठे दिन शूटिंग में स्वर्ण पदक का खाता खोला। भारतीय निशानेबाजों ने आज एक स्वर्ण और एक रजत पदक अने नाम किए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने इस उपलब्धि पर भारतीय निशानेबाजों को सराहा है।

विज्ञापन
Asian Games: President Murmu Sports Minister praise shooting team for Winning medals social media reaction
कमलजीत-सुरुची और राष्ट्रपति मुर्मू - फोटो : PTI/IANS

विस्तार

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजों का दमदार प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को भारत को शूटिंग में स्वर्ण और रजत पदक मिले हैं। कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में देश को गोल्ड दिलाया है, जबकि ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल और नीरज कुमार ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है। भारतीय शूटरों को उनकी सफलता पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बधाई दी है। 
विज्ञापन

स्वर्ण जीतने पर कमलजीर-सुरुचि को दी बधाई 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह को बधाई देते हुए अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह के लिए गोल्डन फिनिश। इस जोड़ी ने एशियन गेम्स 2026 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता। सटीकता और पार्टनरशिप का शानदार प्रदर्शन। इस शानदार कामयाबी के लिए आप दोनों को दिल से बधाई।

राष्ट्रपति ने रजत पदक जीतने वाले निशानेबाजों ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल और नीरज कुमार को भी बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग में भारत के लिए गर्व का पल। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल और नीरज कुमार को पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर बहुत-बहुत बधाई। आपके शानदार प्रदर्शन और बेहतरीन टीमवर्क ने भारत को शूटिंग रेंज पर एक और मेडल दिलाया है। आप सभी को लगातार सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल मंत्री ने निशानेबाजों को सराहा
खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने स्वर्ण पदक विजेता कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, भारत के लिए गोल्ड। कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह को एशियन गेम्स 2026 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने पर बहुत-बहुत बधाई। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल और एशियाई खेलों में पदार्पण करने वाले नीरज कुमार को पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाई।

सुरुचि इंदर सिंह और कमलजीत ने एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। दोनों ने मिलकर फाइनल में 484.6 का एशियन रिकॉर्ड स्कोर बनाया। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार और रुद्रांक्ष पाटिल की भारतीय शूटिंग टीम ने शुक्रवार को ऐची प्रीफ. जनरल शूटिंग गैलरी में शानदार प्रदर्शन के बाद पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम फाइनल में सिल्वर मेडल जीता।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने रिले टीम को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार गुणा 400 मिक्सड रिले टीम को रजत पदक जीतने पर बधाई दी। मनु टीएस, पूवामा एमआर, विशाल टीके और वित्या रामराज की चौकड़ी ने गुरुवार को रजत पदक अपने नाम किया था। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, मिक्सड चार गुणा 400 रिले टीम का शानदार प्रदर्शन। मनु, पूवामा, विशाल और वित्या ने एशियन गेम्स में रजत पदक जीता। उनकी रफ्तार, तालमेल और दृढ़ संकल्प ने इस रेस को रोमांचक बना दिया और भारतीय एथलेटिक्स के लिए गर्व का पल साबित हुआ। वे और भी ऊंचाइयां हासिल करते रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed