{"_id":"6ab61e827d3c28ea92012bd9","slug":"india-s-sachin-siwach-moved-to-quarterfinals-at-the-asian-games-boxing-results-news-and-update-2026-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुक्केबाजी: सचिन सिवाच एशियन गेम्स में पदक पक्का करने से एक कदम दूर, क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
मुक्केबाजी: सचिन सिवाच एशियन गेम्स में पदक पक्का करने से एक कदम दूर, क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई
Fri, 25 Sep 2026 12:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:41 PM IST
सार
भारतीय मुक्केबाज सचिन सिवाच ने एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। सचिन अगर अगला मुकाबला जीत लेते हैं तो वह भारत के लिए मुक्केबाजी में पदक पक्का कर लेंगे।
विज्ञापन
सचिन सिवाच
- फोटो : BAI Media
विस्तार
भारत के सचिन सिवाच ने जॉर्डन के मोहम्मद अदनान अबू जाजेह पर कड़े मुकाबले में जीत हासिल करके एशियन गेम्स की मुक्केबाजी प्रतियोगिता के पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सचिन को पहले दौर में बाई मिली थी। जाजेह के खिलाफ उन्होंने आक्रामक शुरुआत करते हुए कई पंच मारे। इसके बाद मुकाबला जल्द ही रणनीतिक हो गया, क्योंकि दोनों मुक्केबाज जवाबी हमले करना चाहते थे। भारतीय मुक्केबाज ने तीन अंक से पहला राउंड जीता।
दूसरे राउंड में भी कमोबेश यही स्थिति बनी रही जिसमें दोनों मुक्केबाज मुक्के जड़ने के लिए इंतजार करते रहे। जाजेह ने पिछड़ने के बाद आक्रामक रवैया अपनाया लेकिन सचिन ने भी पलटवार करने में किसी तरह की कोताही नहीं बरती। राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सचिन ने दूसरा राउंड 4-1 से जीता। जाजेह अंतिम राउंड में अधिक आक्रामक हो गए और ताबड़तोड़ मुक्के बरसाने लगे, लेकिन सचिन डटे रहे और मुक्कों का जवाब देते रहे।
अब जापान के मुक्केबाज से होगा सामना
सचिन पर आखिर थकान हावी होती दिख रही थी। जाजेह ने इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश की लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने उनके प्रयासों को सफल नहीं होने दिया। सचिन अब पदक से सिर्फ एक जीत दूर हैं। वह क्वार्टर फाइनल में जापान के विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता शुनसुके कितामोतो से भिड़ेंगे।