{"_id":"6a1adc609eaf4ca8ef05c489","slug":"satwiksairaj-rankireddy-and-chirag-shetty-stunned-world-champion-korean-pair-book-singapore-open-final-berth-2026-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Singapore Open: सात्विक-चिराग ने सिंगापुर ओपन के फाइनल में बनाई जगह, दुनिया की नंबर एक जोड़ी को दी मात","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Singapore Open: सात्विक-चिराग ने सिंगापुर ओपन के फाइनल में बनाई जगह, दुनिया की नंबर एक जोड़ी को दी मात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 30 May 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
सार
सात्विक-चिराग की स्टार पुरुष युगल जोड़ी ने सेमीफाइनल में बड़ा उलटफेर किया। इस भारतीय जोड़ी ने शीर्ष वरीयता प्राप्त कोरियाई जोड़ी को हराकर सिंगापुर ओपन के फाइनल में जगह बना ली है।
सात्विक-चिराग
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। सात्विक-चिराग ने सेमीफाइनल में कोरिया के किम वोन हो और सियो सेउंग जे की दुनिया की नंबर एक जोड़ी को एकतरफा अंदाज में सीधे गेम में हराया। भारत की चौथी वरीय जोड़ी ने 52 मिनट चले सेमीफाइनल में मौजूदा विश्व चैंपियन जोड़ी हो और जे को 21-19, 21-18 से मात दी।
बेहद कड़ा रहा मुकाबला
भारत और कोरिया की जोड़ियों के बीच खेला गया पुरुष युगल सेमीफाइनल बेहद कड़ा रहा। पहले गेम के ब्रेक तक कोरियाई खिलाड़ी 13-11 से मामूली बढ़त बनाए हुए थे। लेकिन सात्विक और चिराग ने हार नहीं मानी और अहम अंक हासिल करते हुए शानदार वापसी की और पहला गेम अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में भी सात्विक और चिराग के लिए राह आसान नहीं थी जिसमें वे 11-14 से पीछे चल रहे थे। लेकिन भारतीय जोड़ी ने संयम बनाए रखा और पिछड़ने के बावजूद वापसी करते हुए कोरियाई जोड़ी को हराकर उलटफेर कर दिया।
ध्रुव-तनीषा की जोड़ी का सफर समाप्त
अब रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी का सामना इंडोनेशिया के फजर अल्फियान और मुहम्मद शोहिबुल फिक्री की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी तथा चीन के लियांग वेई कांग और चांग वांग की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। मिश्रित युगल स्पर्धा में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी का सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया। उन्हें जापान के युइची शिमोगामी और सायाका होबारा की जोड़ी के हाथों 16-21, 21-17, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Trending Videos