फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   China Remove Goalkeeper as They Chase Equaliser Against India in Asian Games Hockey Final

एशियाड: भारत के खिलाफ चीन ने अंतिम समय में क्यों हटाया अपना गोलकीपर? रणनीति नहीं हुई सफल; लालरेमसियामी चमकीं

Fri, 02 Oct 2026 06:09 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 02 Oct 2026 06:09 PM IST
सार

एशियन गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में 1-0 से पीछे चल रही चीन की टीम ने बराबरी के लिए अपना गोलकीपर हटा दिया और अतिरिक्त आउटफील्ड खिलाड़ी के साथ हमला तेज किया। हालांकि, भारतीय डिफेंस ने चीन के दबाव को झेलते हुए बढ़त कायम रखी और स्वर्ण पदक जीत लिया। इस जीत के साथ भारत ने 44 साल बाद एशियन गेम्स में महिला हॉकी का गोल्ड जीता और 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई किया।

विज्ञापन
China Remove Goalkeeper as They Chase Equaliser Against India in Asian Games Hockey Final
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : Hockey India (x)

विस्तार

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। मैच के आखिरी पलों में 1-0 से पीछे चल रही चीन की टीम ने बराबरी के लिए बड़ा दांव खेलते हुए अपने गोलकीपर को मैदान से हटा दिया और एक अतिरिक्त आउटफील्ड खिलाड़ी के साथ हमला तेज कर दिया। चीन ने भारतीय डिफेंस पर लगातार दबाव बनाया और सर्कल के बाहर फ्री हिट भी हासिल की, लेकिन भारतीय टीम ने आखिरी तक अपनी बढ़त कायम रखी।
विज्ञापन

चीन ने गोलकीपर हटाकर बढ़ाया दबाव
मुकाबले के अंतिम चरण में चीन ने हर संभव कोशिश करते हुए गोलकीपर को मैदान से बाहर कर दिया। उसकी जगह अतिरिक्त आउटफील्ड खिलाड़ी को उतारा गया, ताकि आक्रमण में खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाई जा सके और भारत के डिफेंस को लगातार दबाव में रखा जा सके। चीन को इस रणनीति के बाद फ्री हिट का मौका भी मिला, लेकिन भारतीय डिफेंस ने स्थिति को संभाल लिया। भारत ने चीन को बराबरी का गोल नहीं करने दिया और 1-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

China Remove Goalkeeper as They Chase Equaliser Against India in Asian Games Hockey Final
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : Hockey India
लालरेमसियामी ने दिलाई थी बढ़त
भारत ने मुकाबले की शुरुआत से ही दबाव बनाया था। 10वें मिनट में अपना 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहीं लालरेमसियामी ने मैदानी गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद भारत को पेनल्टी कॉर्नर भी मिला, लेकिन टीम दूसरा गोल नहीं कर सकी। दूसरे क्वार्टर में चीन ने आक्रामक खेल दिखाया। उसे बराबरी का बड़ा मौका पेनल्टी स्ट्रोक के रूप में मिला, लेकिन अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया ने शानदार बचाव करते हुए चीन को गोल से रोक दिया।
विज्ञापन

China Remove Goalkeeper as They Chase Equaliser Against India in Asian Games Hockey Final
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : IANS
44 साल बाद भारत ने जीता स्वर्ण
इस जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में 44 साल से चले आ रहे स्वर्ण पदक के इंतजार को खत्म कर दिया। भारत ने इससे पहले 1982 में दिल्ली एशियाई खेलों में महिला हॉकी का स्वर्ण जीता था। भारत 1998 और 2018 में भी फाइनल तक पहुंचा था, लेकिन दोनों बार उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा। अब चीन को हराकर भारत ने फिर से एशियन गेम्स का स्वर्ण अपने नाम किया है।

लॉस एंजिलिस ओलंपिक का टिकट भी पक्का
एशियन गेम्स का स्वर्ण जीतने के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। इस तरह चीन के खिलाफ 1-0 की जीत भारत के लिए दोहरी कामयाबी लेकर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed