{"_id":"6a6a14d9099e6a8df607bb8e","slug":"commonwealth-games-2026-day-7-highlights-weightlifting-para-swimming-atheletics-boxing-lawn-bowls-updates-2026-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CWG 2026 Day 7: मुक्केबाजों ने दिखाया दम, गोला फेंक में तजिंदर-समरदीप फाइनल में; पैरा तैराकी में पदक की आस जगी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
CWG 2026 Day 7: मुक्केबाजों ने दिखाया दम, गोला फेंक में तजिंदर-समरदीप फाइनल में; पैरा तैराकी में पदक की आस जगी
Wed, 29 Jul 2026 08:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 29 Jul 2026 08:27 PM IST
सार
ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के सातवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में चुनौती पेश की। भारत को मुक्केबाजी में शानदार सफलता हासिल हुई, जबकि एथलेटिक्स में भी प्रदर्शन अच्छा रहा। तैराकी में निराशा मिली। अभी कई स्पर्धाएं होनी बाकी हैं और आज देर रात तक मेडल राउंड भी होने हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रमंडल खेल
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रमंडल खेलों के सातवें दिन भारतीय मुक्केबाजों ने अपना दिखाया। वहीं, एथलेटिक्स की गोला फेंक स्पर्धा में तजिंदर पाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। वहीं, पैरा तैराकी में भी पदक की आस जगी और भारत के सुयश नारायण जाधव तथा चैतन्य विश्वास कुलकर्णी पुरुषों के 50 मीटर फ्री स्टाइल S7 स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने में सफल रहे। भारत के स्टार धावक अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हालांकि, तैराकी में पुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल में भारतीय आगे नहीं बढ़ पाए। आइए जानते हैं ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के सातवें दिन भारत का प्रदर्शन अब तक कैसा रहा...
विज्ञापन
एथलेटिक्स में कैसा रहा प्रदर्शन?
- भारतीय शॉटपुट खिलाड़ी तेजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल ने राष्ट्रमंडल खेलों के आखिरी दौर के लिए आसानी से क्वालिफाई कर लिया। राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तूर ने दो प्रयासों में ही ग्रुप ए से 20 मीटर का स्वत: क्वालीफिकेशन मार्क हासिल कर लिया। उनका पहला प्रयास 19.93 मीटर और दूसरा 20.14 मीटर था। उन्होंने तीसरा प्रयास नहीं किया।
- ग्रुप बी से गिल का सर्वश्रेष्ठ प्रयास पहला ही था जिसमें उन्होंने 19.95 मीटर का थ्रो फेंका। दूसरा थ्रो 19.75 मीटर और तीसरा फाउल रहा।
- राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी अनिमेष कुजूर ने सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए 200 मीटर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। 23 वर्ष के कुजूर ने 20.46 सेकेंड का समय निकालकर पहले दौर में चौथी हीट में जीत दर्ज की और कुल सातवें स्थान पर रहे। 10 हीट में से 16 सबसे तेज धावक गुरुवार को होने वाले सेमीफाइनल में खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
छह मुक्केबाजों ने पक्के किए पदक
- राष्ट्रमंडल खेलों के सातवें दिन भारतीय मुक्केबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा। अब तक पांच मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्के कर लिए।
- साक्षी ने महिला 51 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में उत्तरी आयरलैंड की कैटलिन फ्रायर्स को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराया।
- अरुंधति का महिला 70 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड की मोर्गन हेंडरसन से सामना हुआ। अंरुधति ने इस मैच में दमदार प्रदर्शन किया और 3-1 के खंडित फैसले में जीत दर्ज की।
- सचिन सिवाच ने पुरुष 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में बोत्सवाना के ट्रेजर मोरेमी को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराया और सेमीफाइनल में जगह बनाई।
- अंकुश ने पुरुष 80 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में सेशेल्स के जैड मिकॉक को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
- भारतीय मुक्केबाज नरेंदर ने भी पुरुष 90+ किग्रा वर्ग में पदक पक्का कर लिया। नरेंदर ने क्वार्टर फाइनल में सामोआ के माइकल सेको को खंडित फैसले में 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
- भारत की जैस्मीन का सामना महिला 57 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड की एलिस ग्लीन से हुआ। जैस्मीन ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए खंडित फैसले में 4-1 से जीत दर्ज की।
पैरा तैराकी में दो भारतीय पदक की दौड़ में
- पैरा तैराकी में पुरुषों के 50 मीटर फ्री स्टाइल S7 हीट्स में भारत के सुयश नारायण जाधव चौथे और चैतन्य विश्वास कुलकर्णी छठे स्थान पर रहे और फाइनल के लिए क्वालिफाई किया।
- अब आज ही ये दोनों रात 12 बजकर 46 मिनट पर फाइनल में उतरेंगे। भारत को इनसे दो पदकों की आस होगी।
- भारत के अनुभवी तैराक साजन प्रकाश राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में नहीं पहुंच सके और अपनी हीट में पांचवें तथा कुल 20वें स्थान पर रहे। साजन एक 1: 51.99 सेकेंड का समय निकालकर काफी पीछे थे।
- भारत के ही अनीश गौड़ा भी पीछे रहे जो डेब्यू करते हुए 1:51.64 सेकेंड का समय निकालकर 18वें स्थान पर रहे।
भारोत्तोलक संजना का निराशाजनक प्रदर्शन
भारतीय भारोत्तोलक संजना राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के 77 किलोवर्ग से बाहर हो गईं जब स्नैच में उनके तीनों प्रयास विफल रहे। 19 वर्ष की संजना 94 किलो का लक्ष्य तीनों प्रयास में हासिल नहीं कर सकीं जिससे क्लीन एंड जर्क के पहले ही उनकी चुनौती समाप्त हो गई। स्नैच में एक भी लिफ्ट वैध नहीं होने के कारण वह क्लीन एंड जर्क में भाग नहीं ले सकती थीं।
भारतीय भारोत्तोलक संजना राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के 77 किलोवर्ग से बाहर हो गईं जब स्नैच में उनके तीनों प्रयास विफल रहे। 19 वर्ष की संजना 94 किलो का लक्ष्य तीनों प्रयास में हासिल नहीं कर सकीं जिससे क्लीन एंड जर्क के पहले ही उनकी चुनौती समाप्त हो गई। स्नैच में एक भी लिफ्ट वैध नहीं होने के कारण वह क्लीन एंड जर्क में भाग नहीं ले सकती थीं।
लॉन बॉल में भारत की जीत
लॉन बॉल में पुरुष पेयर्स सेक्शन बी के दूसरे राउंड में भारत ने नामीबिया को 2-0 से हराया। भारत के नवनीत सिंह और दिनेश कुमार की जोड़ी का सामना नामीबिया के क्रिस्टो स्टीनकैंप और वेलोन वेंटजेल से हुआ। भारतीय जोड़ी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
लॉन बॉल में पुरुष पेयर्स सेक्शन बी के दूसरे राउंड में भारत ने नामीबिया को 2-0 से हराया। भारत के नवनीत सिंह और दिनेश कुमार की जोड़ी का सामना नामीबिया के क्रिस्टो स्टीनकैंप और वेलोन वेंटजेल से हुआ। भारतीय जोड़ी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।