{"_id":"6a6c8d42fa32ba82150193fa","slug":"cwg-2026-preeti-pawar-reveals-weight-cutting-struggle-after-reaching-54kg-boxing-final-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"CWG 2026: 'ठीक से खाना भी नहीं खा पाते', फाइनल में पहुंचीं मुक्केबाज प्रीति ने बताया स्वर्ण तक का मुश्किल सफर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
CWG 2026: 'ठीक से खाना भी नहीं खा पाते', फाइनल में पहुंचीं मुक्केबाज प्रीति ने बताया स्वर्ण तक का मुश्किल सफर
Fri, 31 Jul 2026 05:26 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 31 Jul 2026 05:26 PM IST
सार
भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के महिला 54 किग्रा वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। जाम्बिया की कैथरीन म्वापे को 5-0 से हराने के बाद उन्होंने बताया कि वेट कटिंग के दौरान खिलाड़ी ठीक से खाना भी नहीं खा पाते, लेकिन यही संघर्ष उन्हें स्वर्ण पदक जीतने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
प्रीति पवार
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए महिला 54 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल में उन्होंने जाम्बिया की कैथरीन म्वापे को एकतरफा अंदाज में 5-0 से हराया। इस जीत के साथ उनका कम से कम रजत पदक पक्का हो गया है, लेकिन उनकी नजर अब स्वर्ण पदक पर है। फाइनल में प्रीति का मुकाबला कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो से होगा।
विज्ञापन
'ठीक से खाना भी नहीं खा पाते'
सेमीफाइनल जीतने के बाद प्रीति ने बॉक्सरों के लिए सबसे कठिन चुनौती मानी जाने वाली वेट कटिंग प्रक्रिया पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'यह हमारी ट्रेनिंग का हिस्सा है। इससे हमें प्रेरणा मिलती है। यह थोड़ा मुश्किल होता है, क्योंकि हम ठीक से खाना भी नहीं खा पाते। लेकिन यही एहसास हमें प्रेरित करता है कि हम फाइनल से सिर्फ एक कदम दूर हैं।'
विज्ञापन
सेमीफाइनल में पूरी तरह हावी रहीं प्रीति
मुकाबले की शुरुआत में दोनों मुक्केबाजों के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिली, लेकिन जल्द ही प्रीति ने अपने तेज जैब, सटीक लेफ्ट पंच और शानदार फुटवर्क से मुकाबले पर पकड़ बना ली। उन्होंने कैथरीन म्वापे पर लगातार दबाव बनाए रखा और उन्हें तीन बार स्टैंडिंग एट काउंट लेने पर मजबूर किया। पूरे मुकाबले में प्रीति ने संयम बनाए रखा और शानदार बॉडी शॉट्स के दम पर सर्वसम्मत फैसले से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
अब गोल्ड जीतने का भरोसा
फाइनल में पहुंचने के बाद प्रीति ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि मैंने भारत के लिए कम से कम रजत पदक सुनिश्चित कर लिया है। अब फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी और भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतूंगी।' उन्होंने भारतीय सेना, भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (BFI), भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) और जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स का भी आभार जताया।
भारतीय सेना का जताया आभार
पिछले साल सीधे जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) के पद पर भारतीय सेना में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं प्रीति ने सेना के समर्थन को याद करते हुए कहा, 'मैं भारतीय सेना की बहुत आभारी हूं। उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी और सभी भारतीयों के साथ-साथ देश के सैनिकों का भी नाम रोशन करूंगी।'