{"_id":"6a7ad2eaf321bbddb60e48d4","slug":"commonwealth-games-2026-medal-winners-sharmila-lovlina-and-jhandu-kumar-to-appear-on-kbc-2026-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CWG-KBC: कॉमनवेल्थ के तीन पदक विजेता केबीसी में आएंगे नजर, अमिताभ बच्चन के सामने साझा करेंगे संघर्ष की कहानी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
CWG-KBC: कॉमनवेल्थ के तीन पदक विजेता केबीसी में आएंगे नजर, अमिताभ बच्चन के सामने साझा करेंगे संघर्ष की कहानी
Tue, 11 Aug 2026 01:14 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:14 PM IST
सार
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेता शर्मिला धनकर, लवलीना बोरगोहेन और झंडू कुमार केबीसी के विशेष एपिसोड में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगे। तीनों खिलाड़ी शो में अपने संघर्ष और सफलता की कहानी साझा करेंगे, जिसका प्रसारण 15 अगस्त के बाद होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
शर्मिला धनकर-लवलीना बोरगोहेन-झंडू कुमार
- फोटो : ANI-Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए पदक जीतने वाले पैरा एथलीट शर्मिला धनकर, बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन और पैरा-पावरलिफ्टर झंडू कुमार जल्द ही लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) में नजर आएंगे। तीनों खिलाड़ियों को शो के मंच पर महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने का मौका मिलेगा। आईएएनएस के मुताबिक, ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं पर आधारित विशेष एपिसोड 15 अगस्त के बाद प्रसारित किए जाने की उम्मीद है। इस दौरान तीनों खिलाड़ी अपनी खेल उपलब्धियों के साथ-साथ संघर्ष और सफलता की कहानी भी दर्शकों के साथ साझा करेंगे।
विज्ञापन
शर्मिला धनकर
- फोटो : ANI
घरेलू हिंसा से कॉमनवेल्थ गेम्स के स्वर्ण तक शर्मिला का सफर
पैरा एथलीट शर्मिला धनकर ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के एफ57 शॉट पुट इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। उनकी जिंदगी का संघर्ष और खेल के क्षेत्र में हासिल की गई सफलता उन्हें खासकर महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनाती है। घरेलू हिंसा से बचकर अपने जीवन को नई दिशा देने से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने तक शर्मिला का सफर बेहद प्रेरणादायी रहा है। केबीसी के मंच पर उनकी कहानी दर्शकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र हो सकती है।

लवलीना बोरगोहेन
- फोटो : IANS
लवलीना ने बॉक्सिंग में जीता रजत
भारतीय बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं की 75 किग्रा कैटेगरी में रजत पदक अपने नाम किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकीं लवलीना खेलों में अपनी निरंतर सफलता के लिए जानी जाती हैं। केबीसी के विशेष एपिसोड में वह अपने बॉक्सिंग करियर, चुनौतियों और कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने के अनुभवों को साझा करती नजर आएंगी।

झंडू कुमार
- फोटो : ANI
झंडू कुमार ने दिलाया भारत को पहला पदक
पैरा-पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने पुरुषों के हैवीवेट इवेंट में कांस्य पदक जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए पहला पदक हासिल किया था। उन्होंने 190 किग्रा की अपनी सर्वश्रेष्ठ लिफ्ट के साथ 130.9 अंक हासिल किए थे। झंडू की उपलब्धि ने पैरा-स्पोर्ट्स में भारत की बढ़ती ताकत को भी सामने रखा। केबीसी के मंच पर वह अपने खेल सफर और संघर्ष की कहानी अमिताभ बच्चन के साथ साझा करेंगे।

कॉमनवेल्थ गेम्स के खिलाड़ियों से पीएम मोदी की मुलाकात
- फोटो : @narendramodi (x)
39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा भारत
ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा। भारतीय दल ने कुल 39 पदक जीते और पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। इनमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल रहे। कुश्ती, शूटिंग और हॉकी जैसे भारत के मजबूत खेलों के शामिल नहीं होने के बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। खास तौर पर एथलेटिक्स में प्रदर्शन ने देश के लिए बेहतर भविष्य की उम्मीद जगाई।

बॉक्सिंग में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन
- कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 भारत के लिए बॉक्सिंग के लिहाज से भी बेहद यादगार रहा।
- भारतीय मुक्केबाजों ने कुल 7 स्वर्ण पदक जीते, जो कॉमनवेल्थ गेम्स के किसी एक संस्करण में बॉक्सिंग में भारत के सर्वाधिक स्वर्ण पदक हैं।
- भारत ने बॉक्सिंग में 7 स्वर्ण के अलावा 3 रजत पदक भी जीते। इस तरह भारतीय मुक्केबाजों ने कुल 10 पदक अपने नाम किए।
- केबीसी का नया सीजन 10 अगस्त को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर शुरू हुआ है।
- ऐसे में कॉमनवेल्थ गेम्स के इन तीन पदक विजेताओं की अमिताभ बच्चन के साथ बातचीत वाला विशेष एपिसोड दर्शकों के लिए खास होने की उम्मीद है।
- खिलाड़ियों की संघर्ष और सफलता की कहानियां देश के युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित कर सकती हैं।