फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Trump Backs Infantino, Says Replacing FIFA President Would Be a Terrible Mistake

'इन्फेंटिनो को हटाना FIFA की भूल होगी': ट्रंप ने किया समर्थन, बोले- उनके बिना फुटबॉल पहले जैसा सफल नहीं रहेगा

Tue, 11 Aug 2026 09:00 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 11 Aug 2026 09:00 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फीफाअध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें हटाना फीफा की बहुत बड़ी गलती होगी। वहीं यूईएफए, सीओएनसीएसीएएफ और एएफसी  ने फीफा फॉरवर्ड एंटरप्राइज को लेकर इन्फेंटिनो पर भरोसा तोड़ने और गंभीर निर्णय संबंधी चूक का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Trump Backs Infantino, Says Replacing FIFA President Would Be a Terrible Mistake
डोनाल्ड ट्रंप-जियानी इन्फेंटिनो - फोटो : @gianniinfantino (intstagram)

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो का खुलकर समर्थन किया है। ट्रंप ने कहा कि अगर फीफा ने इन्फेंटिनो को अध्यक्ष पद से हटाने पर विचार किया तो यह उसकी बहुत बड़ी गलती होगी। उन्होंने 2026 फीफा विश्व कप की सफलता का हवाला देते हुए कहा कि इन्फेंटिनो के जाने के बाद फुटबॉल कभी भी उतना सफल या लाभदायक नहीं रहेगा।
विज्ञापन


ट्रंप ने क्या कहा?
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा, 'फीफा बहुत बड़ी गलती करेगा अगर किसी भी कारण से वह अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो को हटाने पर विचार करता है। वह शानदार हैं और उन्होंने अब तक के सबसे सफल विश्व कप का नेतृत्व किया है। अगर वह चले गए, तो यह फिर कभी इतना सफल या लाभदायक नहीं होगा।'
विज्ञापन

इन्फेंटिनो की कुर्सी पर मंडरा रहा संकट
दरअसल, फीफा अध्यक्ष इन्फेंटिनो की स्थिति उस समय से मुश्किलों में है, जब उन्होंने फीफा फॉरवर्ड एंटरप्राइज योजना की घोषणा की थी। इस योजना के तहत फीफा से जुड़े टूर्नामेंटों, खासकर फीफा विश्व कप में निजी क्षेत्र की भागीदारी और निवेश का रास्ता खोलने का प्रस्ताव था। इस प्रस्ताव को लेकर दुनिया की कई प्रमुख फुटबॉल संस्थाओं ने चिंता जताई थी। यूईएफए, सीओएनसीएसीएएफ, इंग्लैंड की एफए और एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) समेत कई संगठनों ने इसका विरोध किया। व्यापक विरोध के बाद फीफा को इस योजना को वापस लेना पड़ा।

इसके बाद इन्फेंटिनो और फीफा के महासचिव मैटियास ग्राफस्ट्रॉम ने एक बयान जारी कर हुई गलतियों के लिए माफी मांगी। दोनों ने भरोसा दिलाया कि ऐसी गलतियां दोबारा नहीं होंगी। साथ ही पूरे मामले की समीक्षा करने और उसके निष्कर्ष फीफा काउंसिल की अगली बैठक में पेश करने की बात कही। हालांकि, इन कदमों के बावजूद इन्फेंटिनो के लिए अगले साल मार्च में होने वाले फीफा अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखना चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।

यूईएफए, सीओएनसीएसीएएफ और एएफसी ने इन्फेंटिनो पर साधा निशाना
सोमवार को यूईएफए, सीओएनसीएसीएएफ और एएफसी ने संयुक्त बयान जारी कर इन्फेंटिनो पर गंभीर आरोप लगाए। तीनों संगठनों ने कहा कि फीफा फॉरवर्ड एंटरप्राइज को आगे बढ़ाने के प्रयास ने धोखे के जरिए भरोसा तोड़ा है। संगठनों ने कहा कि पिछले एक दशक में फुटबॉल में जो विकास हुआ है, वह किसी एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह सामूहिक प्रयास का नतीजा है।

संयुक्त बयान में कहा गया कि विस्तारित टूर्नामेंट, 2030 और 2034 विश्व कप की मेजबानी का आवंटन तथा सदस्य संघों को संसाधनों का वितरण ये सभी साझा उपलब्धियां हैं, जिन्हें फीफा, उसके परिसंघों, सदस्य संघों और खेल से जुड़े हजारों लोगों ने मिलकर हासिल किया है।
विज्ञापन

'फुटबॉल नेतृत्व सत्ता हासिल करने का माध्यम नहीं'
यूईएफए, सीओएनसीएसीएएफ और एएफसी ने अपने बयान में कहा कि फुटबॉल का नेतृत्व किसी की निजी संपत्ति नहीं है, बल्कि यह फुटबॉल समुदाय की सेवा करने की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, 'फुटबॉल नेतृत्व कोई अधिकार जमाने या सत्ता अपने पास रखने की चीज नहीं है। यह उस फुटबॉल परिवार की सेवा का दायित्व है, जिसने नेतृत्व को यह जिम्मेदारी सौंपी है।' तीनों संगठनों ने आगे कहा कि जब भरोसा धोखे से टूटता है और कोई व्यक्ति उस सामूहिक संस्था से ऊपर खुद को रखने लगता है, जिसने उसे अधिकार दिया है, तो नेतृत्व की जिम्मेदारी से समझौता होता है।

फीफा विश्व कप में हिस्सेदारी बेचने के प्रस्ताव को बताया 'गंभीर भूल'
  • फीफा फॉरवर्ड एंटरप्राइज को लेकर संगठनों ने कहा कि प्रस्ताव बेहद कम समय में, पर्याप्त सलाह-मशवरे के बिना आगे बढ़ाया गया और सदस्य संघों को इसकी शर्तों की उचित समीक्षा करने का पर्याप्त अवसर नहीं दिया गया।
  • उन्होंने इसे महज प्रक्रिया संबंधी गलती मानने से इनकार करते हुए कहा कि फीफा विश्व कप में हिस्सेदारी बेचने का प्रयास निर्णय लेने में गंभीर विफलता था।
  • यूईएफए, सीओएनसीएसीएएफ और एएफसी ने फीफा नेतृत्व से अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग करते हुए कहा कि फुटबॉल को ऐसा नेतृत्व चाहिए जो खेल की सेवा करे, न कि उस पर नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश करे।
  • इस पूरे विवाद के बीच ट्रंप का इन्फेंटिनो के समर्थन में सामने आना फीफा अध्यक्ष के लिए अहम राजनीतिक समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed