सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Fed Cup 2026: Federation Cup preview in hindi a crucial tournament for the Commonwealth Games

Fed Cup: फेड कप की शुक्रवार से शुरुआत, राष्ट्रमंडल खेलों के लिए अहम है टूर्नामेंट; कई सितारे नहीं होंगे शामिल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 21 May 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रमंडल खेलों से पहले भारतीय एथलीट फेडरेशन कप के जरिये राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को प्रभावित करना चाहेंगे। इस टूर्नामेंट में हालांकि, नीरज चोपड़ा और अविनाश साबले जैसे सितारे शिरकत नहीं करेंगे।

Fed Cup 2026: Federation Cup preview in hindi a crucial tournament for the Commonwealth Games
सचिन यादव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

देश के शीर्ष ट्रैक और फील्ड सितारे शुक्रवार से शुरू हो रहे चार दिवसीय सीनियर फेडरेशन कप के जरिये 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में जगह पाने के लिए राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने की कोशिश करेंगे। यह टूर्नामेंट इसलिए भी अहम है क्योंकि भारतीय एथलेटिक्स महासंघ पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर एसआरवाय जीन टेस्ट (जैविक लिंग परीक्षण) कराएगा ताकि जैविक रूप से महिला प्रतियोगी ही महिला वर्ग में उतर सकें। यह स्वैब या रक्त की जांच के जरिये कराया जाएगा।
Trending Videos

राष्ट्रमंडल खेलों का अंतिम चयन टूर्नामेंट
एएफआई भारतीय खिलाड़ियों के डीएनए टेस्ट भी शुरू करेगा ताकि ये आंकड़े बाद में अनुसंधान और विकास के काम आ सके। एसआरवाय टेस्ट और डीएनए टेस्ट के नतीजे और रिकॉर्ड गोपनीय रखे जाएंगे। ग्लास्गो में होने वाले 2026 राष्ट्रमंडल खेलों का अंतिम चयन टूर्नामेंट होने के अलावा यह चीन में नौ से 12 जुलाई तक होने वाली पहली एशियाई अंडर 23 चैंपियनशिप का ट्रायल भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज चोपड़ा नहीं लेंगे हिस्सा
इसमें ओलंपिक पदक विजेता भालाफेंक स्टार नीरज चोपड़ा और 3000 मीटर स्टीपलचेस खिलाड़ी अविनाश साबले भाग नहीं लेंगे। चोपड़ा ने पिछले पांच साल में एक ही बार राष्ट्रीय टूर्नामेंट खेला है। वह डायमंड लीग और विश्व चैंपियनशिप जैसे बड़े टूर्नामेंटों में भाग लेते हैं। उन्होंने आखिरी बार 2024 में भुवनेश्वर में फेडरेशन कप में भाग लिया था। कमर की चोट से उबर रहे चोपड़ा 25 मई से स्विटजरलैंड में 47 दिवसीय अभ्यास शिविर में भाग लेंगे। साबले भी चोट से उबर रहे हैं।
विज्ञापन

महिला 3000 मीटर स्टीपलचेस राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी पारूल चौधरी ने टूर्नामेंट में नाम नहीं लिखवाया है। लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह और फर्राटा धाविका हिमा दास भी इसमें भाग नहीं लेंगे। भालाफेंक खिलाड़ी सचिन यादव, लंबी कूद के मुरली श्रीशंकर, फर्राटा धावक अनिमेष कुजूर, रिले धावक विशाल टीके, डेकाथलन के तेजस्विन शंकर इसमें नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed