FIFA World Cup Final: विश्व कप फाइनल में दिखेगा दीपिका पादुकोण का जलवा, कतर पहुंची 'पठान' की हीरोइन
FIFA World Cup Final: दीपिका पादुकोण के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही भी दिखाई देंगी। फीफा ने नोरा के कार्यक्रम की पुष्टि कर दी है। वहीं, दीपिका फाइनल से पहले विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण कर सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दूसरी ओर, शाहरुख खान फीफा विश्व कप फाइनल में अपनी फिल्म 'पठान' का प्रमोशन करेंगे। वह फाइनल के दौरान मुंबई में स्पोर्ट्स 18 के स्टूडियो में मौजूद रहेंगे। इस दौरान शाहरुख इंग्लैंड के महान फुटबॉलर वेन रूनी से भी बातचीत करेंगे। इस सूचना के बाद किंग खान के फैंस काफी उत्साहित हैं और उन्होंने अभिनेता को शुभकामनाएं दीं। पिछले दिनों इस बात को लेकर चर्चा थी, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि शाहरुख खान फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी फिल्म का ग्रैंड प्रमोशन करेंगे।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Deepikarules(DeepikaPadukone) (@deepikarules_)
नोरा फतेही का भी दिखेगा जलवा
फाइनल मुकाबले से पहले फीफा विश्व कप में ग्लैमर का तड़का लगेगा और कई सितारे खिताबी मैच से पहले परफॉर्म करेंगे। इनमें नोरा फतेही का नाम भी शामिल है। खुद फीफा ने बताया है कि फाइनल मैच से पहले कई सितारे विश्व कप की रौनक में चार चांद लगाने वाले हैं। फीफा ने ट्वीट में लिखा "रविवार की शाम यादगार होगी। कतर में विश्व कप के फाइनल मैच से पहले साउंडट्रैक स्टार डेविडो और आएशा, ओजूना और गिम्स, नोरा फतेही, बल्कीस, रहमा रियाद और मनाल लाइव परफॉर्म करेंगे।"
🤩 Sunday will be A Night to Remember!
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 17, 2022
Before the #Qatar2022 Final, we'll have live performances from #FIFAWorldCup Soundtrack stars Davido and Aisha, Ozuna and Gims, and Nora Fatehi, Balqees, Rahma Riad and Manal 🙌 pic.twitter.com/DUQSkNqtYj
नोरा फतेही के विश्व कप में परफॉर्म करने की खबर पहले आई थी, लेकिन इस टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में उन्होंने परफॉर्म नहीं किया था। अब फीफा ने यह साफ किया है कि फाइनल मैच से पहले कार्यक्रम में नोरा अपने डांस का जलवा बिखरेती नजर आएंगी।
लगातार दूसरी बार चैंपियन बनना चाहेगा फ्रांस
फ्रांस की टीम लगातार दूसरी बार विश्व चैंपिनय बनना चाहेगी। 2018 विश्व कप फाइनल में क्रोएशिया को हराने वाली फ्रांस की टीम के सामने इस बार अर्जेंटीना की चुनौती है। अर्जेंटीना की टीम मेसी की कप्तानी में विश्व कप जीतकर अपने कप्तान को विजयी विदाई देना चाहेगी।