{"_id":"6a816d7188aa6ab9290571de","slug":"world-badminton-championships-pv-sindhu-confident-eyes-historic-sixth-medal-in-world-championship-2026-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Badminton Championship: पीवी सिंधू को 2019 वाला प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद, भारत में आयोजन पर जताई खुशी","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
World Badminton Championship: पीवी सिंधू को 2019 वाला प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद, भारत में आयोजन पर जताई खुशी
Sun, 16 Aug 2026 01:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 16 Aug 2026 01:27 PM IST
सार
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू विश्व चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित हैं। सिंधू ने 2019 में इस चैंपियनशिप को जीता था और वह स्थानीय दर्शकों के सामने एक बार फिर इसे जीतने की कोशिश करेंगी।
विज्ञापन
पीवी सिंधू
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होना है। चैंपियनशिप में भारत के शीर्ष शटलर हिस्सा ले रहे हैं। ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने कहा है कि चैंपियनशिप का आयोजन भारत में होना बेहद खास है। सिंधू ने इस दौरान उम्मीद जताई कि वह इस टूर्नामेंट में अपना 2019 वाला प्रदर्शन दोहराने में सफल रहेंगी।
विज्ञापन
स्थानीय समर्थन का जताया भरोसा
पीवी सिंधू ने कहा, विश्व चैंपियनशिप का भारत में होना बेहद खास है। मैं बहुत उत्साहित और खुश हूं। लंबे समय बाद चैंपियनशिप का आयोजन भारत में हो रहा है। मैंने 2019 में विश्व चैंपियनशिप जीती थी। लगभग सात साल बाद, मुझे फिर से अच्छा करने की उम्मीद है। जापान ओपन ने मुझे बहुत आत्मविश्वास दिया। मुझे उम्मीद है कि मैं उसे बनाए रखूंगी। सब कुछ ठीक चल रहा है। मैं एक बार में एक मैच पर ध्यान दे रही हूं और प्रतियोगिता का इंतजार कर रही हूं। हमें स्थानीय लोगों का बहुत समर्थन मिलेगा। मैं पदक जीतने की कोशिश करूंगी।

फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव ने कहा, मुझे लगता है कि यह मेरे आत्मविश्वास के लिए एक बड़ी उपलब्धि रही है। वर्ल्ड टूर फाइनल से गुजरना। यूरोपियन चैंपियन, जापान ओपन में अच्छे परिणाम रहे। मुझे यह भी लगता है कि मैं वर्ल्ड टूर और बड़े टूर्नामेंट्स में अच्छा कर सकता हूं और निरंतर रह सकता हूं। वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए तैयारी भी अच्छी रही है। भारत में श्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश रहेगी।
फ्रांस के एलेक्स लैनियर ने कहा, 'मुझे लगता है कि हमने अच्छी तैयारी की है। हम थोड़ा फ्रेश होने के लिए, थोड़ी और तैयारी करने के लिए चीन में थे। मुझे लगता है कि हमें वहां सही ऊर्जा मिली।' 2023 में हुए विश्व चैंपियनशिप के विजेता थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसार्न ने कहा, मुझे लगता है कि पुरुष एकल सच में मुश्किल है। हर पोजीशन बहुत मुश्किल है। मैं फिर से इंडिया आया हूं और सच में बहुत खुश हूं। मैं इस टूर्नामेंट में अपना बेस्ट देने की कोशिश करूंगा।