फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Ashmita Chaliha Storms Into Korea Masters Super 300 Final, Beats Rakshitha Ramraj in All-Indian Semifinal

Korea Masters Badminton: अस्मिता चलिहा ने किया कमाल, कोरिया मास्टर्स सुपर 300 के फाइनल में पहुंचीं

Sat, 08 Aug 2026 03:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 08 Aug 2026 03:05 PM IST
सार

भारत की अस्मिता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोरिया मास्टर्स सुपर 300 के महिला एकल फाइनल में जगह बना ली। उन्होंने सेमीफाइनल में राखशिता रामराज को 21-13, 16-21, 21-13 से हराया। फाइनल में अस्मिता का सामना चीन की हान कियानशी से होगा।

विज्ञापन
Ashmita Chaliha Storms Into Korea Masters Super 300 Final, Beats Rakshitha Ramraj in All-Indian Semifinal
अस्मिता - फोटो : IANS

विस्तार

भारत की अस्मिता चलिहा ने शानदार जुझारूपन दिखाते हुए शनिवार को कोरिया मास्टर्स सुपर 300 के महिला एकल फाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल में अस्मिता ने हमवतन रक्षिता रामराज को तीन गेम तक चले मुकाबले में 21-13, 16-21, 21-13 से हराया।

विज्ञापन


दूसरा गेम गंवाने के बाद की शानदार वापसी

  • अस्मिता ने मुकाबले की शुरुआत शानदार अंदाज में की और पहला गेम 21-13 से अपने नाम किया। हालांकि, रक्षिता ने दूसरे गेम में वापसी करते हुए 21-16 से जीत दर्ज की और मुकाबला निर्णायक गेम में पहुंचा दिया।
  • विज्ञापन
  • इसके बाद अस्मिता ने अपने अनुभव और आक्रामक खेल का बेहतरीन इस्तेमाल किया। उन्होंने निर्णायक गेम में रक्षिता को कोई मौका नहीं दिया और 21-13 से गेम जीतकर फाइनल का टिकट कटाया।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


खिताब के लिए चीन की हान से मुकाबला
अब 26 वर्षीय अस्मिता की नजर खिताब पर है। गुवाहाटी की यह खिलाड़ी फाइनल में चीन की हान कियानशी से भिड़ेंगी। हान ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया की गैरवरीय किम गा राम को हराकर फाइनल में जगह बनाई। अस्मिता ने क्वार्टर फाइनल में जापान की शीर्ष वरीय हिना अकेची को 20-22, 21-15, 21-19 से हराकर बड़ा उलटफेर किया था।


रक्षिता ने भी दिखाया दम
रक्षिता रामराज ने भी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में चाइनीज ताइपे ओपन चैंपियन तन्वी शर्मा को 18-21, 21-19, 21-18 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। क्वार्टर फाइनल के बाद दोनों भारतीय खिलाड़ी ही महिला एकल में भारत की आखिरी उम्मीद बची थीं और दोनों ने एक घंटे से ज्यादा समय तक चले मुकाबलों में जीत हासिल की थी।


पुरुष युगल में भारत को मिली हार
पुरुष युगल में हालांकि भारत का सफर क्वार्टर फाइनल में खत्म हो गया। पृथ्वी के. रॉय और कृष्ण प्रसाद जी की भारतीय जोड़ी को मलेशिया के मैन वेई चोंग और सोह वूई यिक ने सीधे गेम में 21-7, 21-8 से हराया। कोरिया मास्टर्स सुपर 300 रविवार को समाप्त होगा। टूर्नामेंट की कुल पुरस्कार राशि 2.5 लाख अमेरिकी डॉलर है। यह प्रतियोगिता 2007 में शुरू हुई थी और 2011 में BWF ग्रां प्री गोल्ड इवेंट बनने से पहले 2010 तक इंटरनेशनल चैलेंज स्तर की प्रतियोगिता थी। 2017 में ग्रां प्री गोल्ड इवेंट खत्म होने के बाद कोरिया मास्टर्स को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 300 का हिस्सा बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed