{"_id":"6a264ae36badc8af140580b0","slug":"christian-eriksen-collapses-on-pitch-again-during-an-international-friendly-against-ukraine-2026-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Christian Eriksen: मैच के दौरान एक बार फिर मैदान पर गिर पड़े एरिक्सन, मैच हुआ रद्द; जानें कैसा है स्वास्थ्य","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Christian Eriksen: मैच के दौरान एक बार फिर मैदान पर गिर पड़े एरिक्सन, मैच हुआ रद्द; जानें कैसा है स्वास्थ्य
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओडेंसे
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 08 Jun 2026 10:24 AM IST
विज्ञापन
सार
डेनमार्क के खिलाड़ी क्रिस्टियन एरिक्सन एक बार फिर मैच के दौरान मैदान पर गिर पड़े। दरअसल, डेनमार्क और यूक्रेन के बीच अंतरराष्ट्रीय मैत्री हो रहा था जिस दौरान एरिक्सन गिर पड़े। बाद में इस मैच को रद्द कर दिया गया।
क्रिस्टियन एरिक्सन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
डेनमार्क के मिडफील्डर क्रिस्टियन एरिक्सन रविवार को यूक्रेन के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच के दौरान मैदान पर गिर पड़े, जिसके चलते मैच को बीच में ही रोकना पड़ा। डेनमार्क की ओर से खेल रहे एरिक्सन 79वें मिनट में अपनी छाती पकड़कर जमीन पर गिर पड़े, जिससे खिलाड़ियों और अधिकारियों में तुरंत चिंता फैल गई। खेल रुकने के बाद चिकित्साकर्मी तुरंत मैदान पर पहुंचे और मिडफील्डर की सहायता की।
Trending Videos
होश में हैं एरिक्सन
मैच हालांकि, दोबारा शुरू नहीं हो सका और इसे रद्द करना पड़ा। जिस वक्त मैच रुका उस समय डेनमार्क यूक्रेन से 2-1 से आगे चल रहा था। डेनमार्क और यूक्रेन दोनों ही 2026 फीफा विश्व कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए हैं, इसलिए रविवार का यह मैत्रीपूर्ण मैच भविष्य के अंतरराष्ट्रीय मैचों की तैयारी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था। डेनमार्क फुटबॉल महासंघ ने बाद में सोशल मीडिया पर पुष्टि की है कि एरिक्सन होश में थे और घटना के बाद उन्हें चिकित्सा सहायता दी जा रही थी। डेनमार्क फुटबॉल महासंघ ने कहा, एरिक्सन होश में हैं और मौजूदा परिस्थितियों में उनकी हालत ठीक है।

Uf las imágenes de Christian Eriksen son fuertes, se toca como el pecho o algo. pic.twitter.com/BuipjVyObe
— Adarasiempre ✈🚲 (@adarauva) June 7, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसा है हाल?
- टीवी फुटेज में डेनमार्क के मैच के 65वें मिनट में 34 साल के एरिक्सन को दोनों हाथों से अपनी छाती पकड़े हुए देखा गया।
- अगली टीवी फुटेज में एरिक्सन जमीन पर थे और खिलाड़ी उनके आस-पास थे।
- रिपोर्ट के अनुसार, डेनमार्क टीम के डॉक्टर मोर्टन बोसेन ने कहा कि एरिक्शन ठीक हैं और खुद चलकर मैदान से बाहर आए। पेसमेकर ने वैसा ही काम किया जैसा करना चाहिए था।
- डॉक्टर बोसेन ने कहा कि वह कुछ देर के लिए बेहोश हो गए थे, लेकिन बहुत जल्दी होश में आ गए। अब अस्पताल में उनकी और जांच होगी ताकि पता चल सके कि यह घटना क्यों हुई।
बीच मैच में पड़ा था दिल का दौरा
इस घटना ने 2021 की उन डरावनी यादों को ताजा कर दिया, जब कोपेनहेगन में फिनलैंड के खिलाफ यूरो 2020 मैच के दौरान एरिक्सन गिर पड़े थे और उन्हें जान बचाने वाला सीपीआर ट्रीटमेंट दिया गया था। फिनलैंड के खिलाफ मैच के 43वें मिनट में उनके गिरने के कारण खेल को लगभग 90 मिनट के लिए रोकना पड़ा था, जिसके बाद दोनों टीमों ने खेलना जारी रखने का फैसला किया। फिनलैंड ने यह मैच 1-0 से जीता था। बाद में एरिक्सन के शरीर में एक खास उपकरण लगाया गया, जिसे 'इम्प्लांटेबल कार्डियोवर्टर-डिफिब्रिलेटर' (आईसीडी) कहा जाता है।

एरिक्सन का करियर
एरिक्सन ने प्रीमियर लीग में 310 मैच खेले हैं। वह 2013 से 2020 के बीच टोटेनहम में थे। वह एजेक्स, ब्रेंटफोर्ड और इंटर मिलान के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने 151 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 46 गोल किए हैं।
एरिक्सन ने प्रीमियर लीग में 310 मैच खेले हैं। वह 2013 से 2020 के बीच टोटेनहम में थे। वह एजेक्स, ब्रेंटफोर्ड और इंटर मिलान के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने 151 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 46 गोल किए हैं।