{"_id":"6a23b4368767c13e010a8a63","slug":"iran-s-football-team-has-been-granted-visas-for-fifa-world-cup-2026-to-enter-the-us-know-details-2026-06-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIFA World Cup: फीफा विश्व कप के लिए अमेरिका जा सकेगी ईरान की फुटबॉल टीम, खिलाड़ियों को मिला वीजा","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA World Cup: फीफा विश्व कप के लिए अमेरिका जा सकेगी ईरान की फुटबॉल टीम, खिलाड़ियों को मिला वीजा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:16 AM IST
विज्ञापन
सार
अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष के कारण ईरान फुटबॉल टीम के फीफा विश्व कप में खेलने पर संशय नजर आ रहा था। लेकिन अब टीम को इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए अमेरिका का वीजा मिल गया है।
राष्ट्रपति ट्रंप को फीफा विश्व कप ट्रॉफी दिखाते इंफेंटिनो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अमेरिका के दो अधिकारियों ने बताया कि ईरान की विश्व कप फुटबॉल टीम के सदस्यों को अमेरिका का वीजा मिल गया है। इससे वे इस महीने लॉस एंजिलिस के पास होने वाले अपने शुरुआती दो मैच से पूर्व मैक्सिको के तिजुआना में बने अपने ट्रेनिंग बेस से अमेरिका आ सकेंगे। इस्राइल और अमेरिका के साथ ईरान के युद्ध के कारण विश्व कप में टीम की भागीदारी को लेकर मुश्किलें पैदा हो गई थीं। वीजा प्रक्रिया में दिक्कतों की वजह से ईरान को अपना ट्रेनिंग बेस एरिजोना के टक्सन से हटाकर कैलिफोर्निया की सीमा से लगे मैक्सिको के तिजुआना में ले जाना पड़ा था।
Trending Videos
सभी खिलाड़ियों के वीजा मंजूर
एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि ईरान की टीम के सभी खिलाड़ियों के वीजा मंजूर हो गए हैं और उन्हें वीजा मिलने की प्रक्रिया चल रही है। दूसरे अधिकारी ने कहा कि खिलाड़ियों, कोच, ट्रेनर और कुछ सहयोगी स्टाफ के लिए वीजा जारी कर दिए गए हैं। दूसरा अधिकारी यह नहीं बता सका कि क्या ईरान के किसी आवेदक का वीजा अस्वीकार किया गया है। अधिकारी ने कहा कि ईरान की टीम को यात्रा के लिए पासपोर्ट शनिवार तक मिल सकते हैं। तिजुआना के लिए रवाना होने से पहले टीम तुर्किये के अंताल्या में ट्रेनिंग शिविर में विश्व कप की तैयारी कर रही थी। टीम ने बताया कि उसे अंकारा में मैक्सिको के दूतावास से पहले ही वीजा मिल चुका है।
तुर्किये में अमेरिकी राजदूत टॉम बैराक ने ईरानी टीम को वीजा की प्रक्रिया शुरू करने के लिए अंकारा में अमेरिकी दूतावास की तारीफ की। बैराक ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, खेल सीमाओं से परे होते हैं और हम दुनिया भर से आने वाले खिलाड़ियों और प्रशंसकों का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

ईरान का कार्यक्रम
ईरान अपने शुरुआती दो मैच कैलिफोर्निया के इंगलवुड में खेलेगा। पहला मैच 15 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ और दूसरा छह दिन बाद बेल्जियम के खिलाफ होगा। इसके बाद टीम सिएटल जाएगी जहां 26 जून को उसका मुकबला मिस्र से होगा। अगर दोनों टीम अपने-अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहती हैं तो ईरान और अमेरिका का मुकाबला तीन जुलाई को टेक्सास के अर्लिंग्टन में राउंड ऑफ 32 में हो सकता है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मार्च में ईरान को टूर्नामेंट में भाग लेने से हतोत्साहित किया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें यह उचित नहीं लगता और खिलाड़ियों की जान और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। इसके एक दिन बाद ईरान की राष्ट्रीय टीम ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि कोई भी उन्हें खेलने से नहीं रोक सकता।