{"_id":"6a24e4b92a1d1d6bca08dafd","slug":"five-youngest-footballers-to-score-a-goal-in-the-fifa-world-cup-from-pele-to-rosas-check-list-2026-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIFA World Cup: फीफा विश्व कप में गोल दागने वाले पांच सबसे युवा फुटबॉलर, पेले से लेकर रोसास तक का नाम है शामिल","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA World Cup: फीफा विश्व कप में गोल दागने वाले पांच सबसे युवा फुटबॉलर, पेले से लेकर रोसास तक का नाम है शामिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 07 Jun 2026 08:55 AM IST
विज्ञापन
सार
फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू हो गया है और अगले कुछ दिनों में फुटबॉल का रोमांच दुनिया पर छा जाएगा। आइए जानते हैं कि फुटबॉल विश्व कप में कौन से पांच खिलाड़ी हैं जिन्होंने बेहद कम उम्र में गोल किया है...
फीफा विश्व कप
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
फीफा विश्व कप का मंच दिग्गजों की कहानियों के साथ उन युवा सितारों की चमक से भी जगमगाया है, जिन्होंने कम उम्र में ही दुनिया को अपना हुनर दिखाया। आइए, उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने फीफा विश्व कप में सबसे कम उम्र में गोल दागकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कराया है।
Trending Videos
पेले: ब्राजील के दिग्गज खिलाड़ी फीफा विश्व कप में गोल दागने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। पेले ने साल 1958 में वेल्स के खिलाफ यह कारनामा किया था। उस समय पेले की उम्र 17 साल 239 दिन थी। ब्राजील ने यह मुकाबला 1-0 से अपने नाम किया था। पेले ने विश्व कप में अपना पहला गोल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनुअल रोसास: महज 18 साल 93 दिन की उम्र में मैक्सिको की तरफ से खेलते हुए रोसास ने फीफा विश्व कप 1930 में यह कारनामा किया था। रोसास ने विश्व कप में खाता खोला था, लेकिन अर्जेंटीना के खिलाफ मैक्सिको ने यह मैच 3-6 से गंवा दिया।
गावी: इस लिस्ट में स्पेनिश फुटबॉलर गावी तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने फीफा विश्व कप 2022 में 18 साल 110 दिन की उम्र में गोल किया था। अपना पहला फीफा विश्व कप गोल करने के लिए गावी ने कुल 74 मिनट का समय लिया। स्पेन ने कोस्टा रिका के खिलाफ यह मैच 7-0 से अपने नाम किया था।
माइकल ओवेन: इंग्लैंड के इस फुटबॉलर ने फीफा विश्व कप 1998 में रोमानिया के खिलाफ अपना पहला गोल किया था। उस समय ओवेन की उम्र 18 साल 190 दिन थी। इस खिलाड़ी ने वर्ल्ड कप के अपने 14वें मिनट में गोल किया था। हालांकि, इंग्लैंड यह मैच 1-2 से गंवा बैठी थी।
निकोले कोवाक्स: साल 1930 में 18 साल 197 दिन की उम्र में रोमानिया की तरफ से खेलते हुए पेरू के खिलाफ कोवाक्स ने यह गोल किया था। फीफा विश्व कप में पहला गोल दागने के लिए कोवास्क ने कुल 89 मिनट का समय निकाला। रोमानिया ने यह मुकाबला 3-1 से अपने नाम किया था।