{"_id":"6a4643baf80eef96ce0bc851","slug":"dr-congo-coach-sebastien-desabre-receives-news-of-father-demise-during-post-match-press-conference-2026-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DR Congo: डीआर कांगो के कोच पर टूटा दुखों का पहाड़, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मिली पिता के निधन की खबर","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
DR Congo: डीआर कांगो के कोच पर टूटा दुखों का पहाड़, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मिली पिता के निधन की खबर
Thu, 02 Jul 2026 04:31 PM IST
शिवम गर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अटलांटा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अटलांटा
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 02 Jul 2026 04:31 PM IST
सार
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड से हार के बाद डीआर कांगो के कोच सेबेस्टियन देसाब्रे पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच उन्हें पिता के निधन की खबर मिली।
विज्ञापन
सेबेस्टियन देसाब्रे, हेड कोच
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में मिली हार के कुछ ही घंटों बाद डीआर कांगो के हेड कोच सेबेस्टियन देसाब्रे को एक और व्यक्तिगत बड़ा झटका लगा है। मैच के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्हें अपने पिता के निधन की सूचना मिली, जिससे पूरा माहौल बेहद भावुक हो गया और प्रेस वार्ता को तत्काल समाप्त करना पड़ा।
विज्ञापन
मैच के दौरान मिली दुखद सूचना
जब कोच देसाब्रे पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे, तभी एक अधिकारी ने फ्रेंच भाषा में उन्हें उनके पिता के निधन की जानकारी दी। यह खबर सुनते ही वहां का माहौल पूरी तरह बदल गया। शुरुआत में देसाब्रे इस खबर पर यकीन नहीं कर सके, लेकिन कुछ पल के बाद उन्होंने धीमी आवाज में धन्यवाद कहा और तुरंत प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम से बाहर चले गए। इसके बाद अधिकारी ने घोषणा की कि बातचीत को समाप्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
इंग्लैंड से मिली हार में कांगो का ऐतिहासिक सफर समाप्त
नॉकआउट मुकाबले में डीआर कांगो ने इंग्लैंड को कांटे की टक्कर दी थी। मैच के सातवें मिनट में ब्रायन सिपेंगा ने अपना पहला इंटरनेशनल गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई थी। हालांकि, इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने पहले बराबरी का गोल दागा और बाद में निर्णायक गोल कर अपनी टीम को 2-1 से जीत दिला दी। इस हार के साथ ही कांगो का वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक सफर राउंड ऑफ 32 में थम गया।
शानदार प्रदर्शन से जीता दिल
1974 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने वाली डीआर कांगो ने टूर्नामेंट में हर किसी को प्रभावित किया। टीम ने ग्रुप स्टेज में उज्बेकिस्तान को मात देकर नॉकआउट में जगह बनाकर इतिहास रचा था।
हार के बाद क्या बोले देसाब्रे?
मैच के बाद कोच देसाब्रे ने टीम के प्रदर्शन पर बात की थी। उन्होंने कहा कि हम निराश हैं क्योंकि हमें आगे जाने का भरोसा था। हमने अच्छा खेला, लेकिन दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक ने मौके का फायदा उठाया। उन्होंने टीम की अनुभवहीनता का जिक्र करते हुए कहा कि खिलाड़ी इस स्तर पर खेलकर भविष्य में और मजबूत वापसी करेंगे। देसाब्रे ने गर्व जताते हुए कहा कि कांगो में फुटबॉल लगातार सुधार की राह पर है।