{"_id":"6a7154ef0f578c64f4069bda","slug":"fifa-president-infantino-in-trouble-uefa-threatens-legal-action-turns-to-donald-trump-for-support-2026-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIFA: मुश्किलों में घिरे फीफा अध्यक्ष इन्फेंटिनो, यूईएफए ने दी केस की धमकी; ट्रंप की शरण में पहुंचे","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA: मुश्किलों में घिरे फीफा अध्यक्ष इन्फेंटिनो, यूईएफए ने दी केस की धमकी; ट्रंप की शरण में पहुंचे
Tue, 04 Aug 2026 08:27 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 04 Aug 2026 08:27 AM IST
सार
फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं। इन्फेंटिनो के लिए फुटबॉल विश्व कप में निजी निवेशकों को 20% हिस्सेदारी बेचने की योजना गले की फांस बनती जा रही है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप-जियानी इन्फेंटिनो
- फोटो : @gianniinfantino (intstagram)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फुटबॉल विश्व कप में निजी निवेशकों को 20% हिस्सेदारी बेचने की योजना फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो का पद छीनने जा रही है। यूनियन ऑफ यूरोपीय फुटबॉल एसोसिएशन (यूईएफए) ने इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम भी उनके विरोध में खड़े हो गए हैं। हालांकि इसके बाद इन्फेंटिनो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से समर्थन मांगा है।
करीब 4.2 अरब डॉलर (40,000 करोड़ रुपये) जुटाने की इन्फेंटिनो की विवादित योजना का सभी महाद्वीपों में विरोध हो रहा है। बर्नहैम ने कहा, मुझे नहीं लगता कि वह फुटबॉल को आगे ले जाने को सही व्यक्ति हैं। जो योजना पेश की थी, वह दुनिया भर में फुटबॉल से जुड़े लोगों को आपत्तिजनक लगी। ऐसा नहीं कि हम इसे भूलकर आगे बढ़ जाएं, यह स्वीकार्य नहीं है।

वेल्स ने छीना समर्थन, इंग्लैंड भी तैयारी में
वेल्स फुटबॉल महासंघ ने फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो के दोबारा चयन के अभियान से समर्थन वापस ले लिया है। वेल्स ऐसा करने वाला पहला देश बन गया है। इंग्लिश फुटबॉल संघ ने भी समर्थन वापस लेने की तैयारी कर ली है। दोनों ने इन्फेंटिनो की फीफा विश्वकप जैसे टूर्नामेंटों में निजी निवेशकों को हिस्सेदारी बेचने की अधूरी योजना के खिलाफ यह कदम उठाया है।

पद से हटाने के लिए क्या है प्रक्रिया
- फीफा परिषद की आपातकालीन बैठक बुलाकर अविश्वास प्रस्ताव में अध्यक्ष को हटा सकते है। इसके लिए परिषद के 37 में से 19 सदस्यों के वोट चाहिए।
- फीफा के 211 सदस्य देशों में से 106 वोट के समर्थन से प्रस्ताव पारित होना चाहिए। फिलहाल 143 सदस्य देश इन्फेंटिनो के विरोध में हैं।
- इन्फेंटिनो को 2027 में चुनाव में हराया जा सकता है, जिसके लिए विरोधियों को नामांकन की आखिरी तारीख 18 नवंबर से पहले उम्मीदवार चुनना होगा।
- इतिहास में एक बार 1974 में ब्राजील के जोआओ हेवेलेंज ने तत्कालीन अध्यक्ष स्टेनली रॉस को हराया था और फिर 1998 में इस्तीफा देने तक पद पर रहे थे।