फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Langsning FC makes a splash in Durand Cup football crushing Mumbai FC in a one-sided match

Durand Cup: डूरंड कप फुटबॉल में लांगस्निंग एफसी का धमाका, मुंबई एफसी को एकतरफा अंदाज में 5-0 से रौंदा

Mon, 03 Aug 2026 10:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी एन. अर्जुन, शिलांग
एन. अर्जुन, शिलांग Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 03 Aug 2026 10:52 PM IST
सार

लांगस्निंग एफसी ने डूरंड कप के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई एफसी को एकतरफा अंदाज में हराया। लांगस्निंग एफसी ने पूरे मैच के दौरान दमदार खेल दिखाया।

विज्ञापन
Langsning FC makes a splash in Durand Cup football crushing Mumbai FC in a one-sided match
डूरंड कप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

135वें डूरंड कप में पदार्पण कर रही लांगस्निंग एफसी ने अपने पहले ही मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप-ई के मैच में मुंबई एफसी को 5-0 से करारी शिकस्त दी। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सोमवार को खेले गए मुकाबले में मेघालय की टीम ने गोलरहित पहले हाफ के बाद दूसरे हाफ में पूरी तरह खेल पर कब्जा जमा लिया और पांच गोल दागकर यादगार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहला हाफ गोलरहित रहा
मुकाबले की शुरुआत तेज रही। दोनों टीमों ने शुरुआती मिनटों में ही आक्रामक रुख अपनाया। मुंबई एफसी को एक शुरुआती गोल की उम्मीद जगी थी, लेकिन उसे ऑफसाइड करार दे दिया गया। इसके बाद लांगस्निंग ने धीरे-धीरे खेल पर नियंत्रण कायम कर लिया। मेजबान टीम ने दोनों छोर से लगातार हमले किए और मुंबई की रक्षापंक्ति पर दबाव बनाए रखा। पहले हाफ में लांगस्निंग ने करीब 60 प्रतिशत गेंद अपने कब्जे में रखी और गोल के लिए 10 प्रयास किए। मुंबई की रक्षापंक्ति ने किसी तरह पहला हाफ गोलरहित रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे हाफ में लांगस्निंग ने दिखाया आक्रामक खेल 
दूसरे हाफ में लांगस्निंग ने आक्रामक तेवर और तेज कर दिए। 51वें मिनट में टीम को पहली सफलता मिली। लगातार मिले कॉर्नर में सातवें प्रयास पर सटीक गेंद सैयद अहमद तक पहुंची और उन्होंने शानदार हेडर से गेंद को गोल में पहुंचाकर लांगस्निंग को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद भी मेजबान टीम ने दबाव बनाए रखा। सैमुअल के पास बढ़त दोगुनी करने का मौका आया, लेकिन वह चूक गए। हालांकि ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। 65वें मिनट में सैयद अहमद ने एक बार फिर हेडर से गोल दागकर अपना दूसरा गोल किया और लांगस्निंग को 2-0 से आगे कर दिया। इस गोल ने मुंबई एफसी की वापसी की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया।

मुंबई ने इसके बाद बदलाव करते हुए खेल का रुख बदलने की कोशिश की, लेकिन लांगस्निंग की रक्षापंक्ति के सामने उसके हमले बेअसर रहे। गोलकीपर राजत पॉल लिंगदोह ने भी महत्वपूर्ण बचाव किया। मुंबई के अफजार नूरानी ने दूर से शानदार शॉट लगाया, लेकिन गोलकीपर ने उसे कॉर्नर के लिए बाहर कर दिया। मुकाबले के अंतिम चरण में लांगस्निंग ने मुंबई की थकती रक्षापंक्ति का पूरा फायदा उठाया। 89वें मिनट में किर्मेनखेम मुखिम ने गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। इसके बाद अतिरिक्त समय में मेघालय की टीम ने दो और गोल दागे। 94वें मिनट में डिबोर्मी चानलांग की ओ कासार ने बाएं पैर से शानदार शॉट लगाकर गेंद को गोल के ऊपरी कोने में पहुंचाया। इसके एक मिनट बाद स्थानापन्न सैमुअल फावा ने पेनाल्टी क्षेत्र के बाहर से जोरदार शॉट लगाकर पांचवां गोल कर दिया।

आंकड़ों में भी लांगस्निंग का दबदबा साफ दिखा। मेघालय की टीम ने पूरे मुकाबले में 25 बार गोल का प्रयास किया, जिनमें 12 निशाने पर रहे। इसके मुकाबले मुंबई एफसी केवल पांच प्रयास कर सकी और उसके दो शॉट ही निशाने पर रहे। डूरंड कप में अपने पदार्पण पर 5-0 की यह जीत लांगस्निंग के लिए न केवल शानदार शुरुआत है, बल्कि घरेलू मैदान पर टीम के आत्मविश्वास को भी मजबूत करने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed