फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   SAAF Championship: India placed in Group B alongside Pakistan and Maldives match schedule

SAAF Championship: पाकिस्तान और मालदीव के साथ ग्रुप-बी में शामिल गत चैंपियन भारत, जानें कब किससे होगा मैच

Sat, 01 Aug 2026 10:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 01 Aug 2026 10:40 PM IST
सार

मौजूदा चैंपियन भारत को शनिवार को भूटान की राजधानी थिम्पू में आयोजित ड्रा के बाद सैफ चैंपियनशिप 2026 के ग्रुप-बी में मालदीव और पाकिस्तान के साथ रखा गया है।

विज्ञापन
SAAF Championship: India placed in Group B alongside Pakistan and Maldives match schedule
भारतीय फुटबॉल टीम - फोटो : IANS

विस्तार

सैफ चैंपियनशिप 2026 में मौजूदा चैंपियन भारत को ग्रुप-बी में पाकिस्तान और मालदीव के साथ रखा गया है। इस क्षेत्रीय टूर्नामेंट के 15वें संस्करण के लिए ड्रॉ शनिवार को भूटान में निकाला गया। यह टूर्नामेंट 4 से 17 नवंबर तक बांग्लादेश के ढाका में आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारतीय टीम रिकॉर्ड 10वीं बार सैफ चैंपियनशिप का खिताब जीतने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

भारत का कार्यक्रम
भारत अपने अभियान की शुरुआत पांच नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा और उसके बाद 11 नवंबर को मालदीव का सामना करेगा। प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जो 14 नवंबर को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल 17 नवंबर को होगा। ग्रुप-ए में मेजबान बांग्लादेश, श्रीलंका और भूटान शामिल हैं। अगर फीफा 1 सितंबर से पहले ऑल नेपाल फुटबॉल एसोसिएशन पर लगा प्रतिबंध हटा देता है, तो नेपाल को भी इस ग्रुप में शामिल किया जाएगा। अगर प्रतिबंध जारी रहता है, तो टूर्नामेंट छह टीमों के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत इस प्रतियोगिता में अपने ग्रुप-स्टेज के दोनों प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड के साथ उतर रहा है। 'ब्लू टाइगर्स' ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने 25 मैचों में से 16 जीते हैं, जबकि सात मैच ड्रॉ रहे और केवल दो में हार मिली। उनकी पिछली भिड़ंत 2023 सैफ चैंपियनशिप में हुई थी, जिसमें भारत ने 4-0 से शानदार जीत दर्ज की थी। मालदीव के खिलाफ, भारत ने अपने 18 मुकाबलों में से 13 जीते हैं, जबकि दो ड्रॉ रहे और तीन में हार मिली। उनका पिछला मुकाबला मार्च 2025 में शिलांग में एक अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मैच था, जिसमें भारत ने 3-0 से आसान जीत हासिल की थी।
विज्ञापन

सैफ चैंपियनशिप में सबसे सफल टीम है भारत
भारत सैफ चैंपियनशिप के इतिहास का सबसे सफल देश है, जिसने 9 बार (साल 1993, 1997, 1999, 2005, 2009, 2011, 2015, 2021 और 2023) खिताब जीते हैं। भारतीय टीम ने अपना पिछला खिताब बंगलूरू में फाइनल में कुवैत को हराकर जीता था।

सैफ चैंपियनशिप 2026 ड्रॉ:
ग्रुप ए: बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, नेपाल (फीफा द्वारा सस्पेंशन हटाने पर निर्भर)
ग्रुप बी: भारत, पाकिस्तान, मालदीव।

भारत के मैच:
5 नवंबर: पाकिस्तान बनाम भारत।
11 नवंबर: भारत बनाम मालदीव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed