फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Brazil Football Team to face India in historic football friendly in Kolkata know dates and venue details

Brazil Football Team: भारत-ब्राजील की फुटबॉल टीम के बीच खेला जाएगा दोस्ताना मुकाबला, जानें कब और कहां होगा मैच

Thu, 30 Jul 2026 10:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 30 Jul 2026 10:18 PM IST
सार

ब्राजील की फुटबॉल टीम इस साल भारत के खिलाफ मैत्री मैच खेलेगी। ये मुकाबला कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेला जाएगा। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने इस मुकाबले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
Brazil Football Team to face India in historic football friendly in Kolkata know dates and venue details
भारत बनाम ब्राजील - फोटो : IANS

विस्तार

भारतीय फुटबॉल के लिए एक ऐतिहासिक मौका आने वाला है क्योंकि भारतीय टीम तीन अक्तूबर को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में पांच बार की फीफा विश्व कप विजेता ब्राजील के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मुकाबला खेलेगी। ब्राजीलियाई मीडिया में आई खबरों के बाद कई दिनों की अटकलों के बाद अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने बुधवार को इस मैच की पुष्टि की।
विज्ञापन

रैंकिंग प्रणाली के बाद पहली बार ऊंची रैंकिंग टीम से भिड़ेगा भारत
एआईएफएफ ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट किया, 'इतिहास के पन्नों में दर्ज होने वाली तारीख। तीन अक्तूबर को साल्ट लेक स्टेडियम में भारत बनाम ब्राजील फीफा अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच।' इस मुकाबले से भारत फीफा रैंकिंग प्रणाली (1992 से लागू) शुरू होने के बाद पहली बार ऊंची रैंकिंग पर काबिज टीम से भिड़ेगा। फिलहाल ब्राजील फीफा रैंकिंग में पांचवें स्थान पर है। कप्तान मार्किन्होस की अगुआई वाली ब्राजीलियाई टीम के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वींसलैंड में 25 और 29 सितंबर को दो मैत्री मैच खेलने के बाद भारत आने की उम्मीद है।

ब्राजीलियाई फुटबॉल परिसंघ ने पहले ही इन मैच की घोषणा कर दी थी, जबकि ब्राजीलियाई मीडिया संस्थान जीई ग्लोबो ने खबर दी थी कि ब्राजील का अक्तूबर फीफा विंडो का तीसरा मैच कोलकाता में भारत के खिलाफ होगा। यह मैत्री मैच ब्राजील के फीफा विश्व कप अभियान के कुछ महीनों बाद हो रहा है जिसमें टीम राउंड 16 से बाहर हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में लोकप्रिय है ब्राजील की टीम
भारत में, खासकर कोलकाता में ब्राजील बहुत लोकप्रिय टीम है जहां टूर्नामेंट के दौरान सड़कें एक बार फिर ब्राजील के मशहूर पीले और हरे रंगों में रंग गई थीं। एआईएफएफ के उप महासचिव एम सत्यनारायण ने इस मैच को भारतीय फुटबॉल के लिए एक ऐतिहासिक पल बताया। उन्होंने कहा, ब्राजील जैसी बड़ी टीम का हमारे देश में स्वागत करना एक असाधारण पल है और यह निश्चित रूप से भारतीय फुटबॉल के इतिहास में एक यादगार अध्याय बनेगा।

राष्ट्रीय टीम के निदेशक सुब्रत पॉल ने कहा कि यह मैच भारतीय खिलाड़ियों को फुटबॉल के सबसे महान देशों में से एक के खिलाफ खुद को परखने का दुर्लभ मौका देगा। उन्होंने कहा, इस तरह के अनुभव खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की चुनौती देते हैं, उन्हें बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करते हैं और ऐसी यादें छोड़ते हैं जो उनके पूरे करियर में उनके साथ रहती हैं। 
विज्ञापन

कई अहम मैचों की मेजबानी कर चुका है कोलकाता
ब्राजील का भारत दौरा कोलकाता के साथ दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल दिग्गजों के करीब पांच दशक पुराने रिश्ते को भी दोहराएगा। कोलकाता का ब्राजील फुटबॉल के प्रति प्रेम 24 सितंबर 1977 से जुड़ा है, जब महान खिलाड़ी पेले की टीम न्यूयॉर्क कॉसमॉस ने ईडन गार्डन्स में मोहन बागान के खिलाफ एक यादगार प्रदर्शनी मुकाबला खेला थाजो 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुआ था। कोलकाता इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल दिग्गजों की मेजबानी कर चुका है। इनमें जर्मनी का दिग्गज क्लब बायर्न म्यूनिख भी शामिल हैं जिसने 2008 में ओलिवर कान के विदाई मुकाबले में मोहन बागान के खिलाफ मैच खेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed