{"_id":"6a6a2d5d799afec90d036522","slug":"durand-cup-indian-air-force-defeats-sri-lanka-s-defenders-fc-naorem-somananda-singh-scores-a-goal-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durand Cup: भारतीय वायुसेना ने श्रीलंका की डिफेंडर्स एफसी को हराया, नाओरेम सोमनंदा सिंह का शानदार गोल","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Durand Cup: भारतीय वायुसेना ने श्रीलंका की डिफेंडर्स एफसी को हराया, नाओरेम सोमनंदा सिंह का शानदार गोल
Wed, 29 Jul 2026 10:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
एन. अर्जुन, रांची
एन. अर्जुन, रांची
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 29 Jul 2026 10:12 PM IST
सार
डूरंड कप में भारतीय वायुसेना की टीम ने दमदार जीत दर्ज की। भारतीय वायुसेना ने नाओरेम सोमनंदा सिंह के शानदार गोल और दूसरे हाफ में डिफेंडर्स एफसी के आत्मघाती गोल की मदद से श्रीलंका की डिफेंडर्स एफसी को 2-1 से हराया।
विज्ञापन
डूरंड कप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नाओरेम सोमनंदा सिंह के शानदार गोल और दूसरे हाफ में डिफेंडर्स एफसी के आत्मघाती गोल की मदद से भारतीय वायुसेना फुटबॉल टीम ने बुधवार को 135वें डूरंड कप के ग्रुप सी मुकाबले में श्रीलंका की डिफेंडर्स एफसी को 2-1 से हराया। बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय वायुसेना के लिए नाओरेम ने 25वें मिनट में गोल किया, जबकि 68वें मिनट में डिफेंडर्स एफसी के के. डी. एस. संकल्पा ने गलती से गेंद अपने ही गोल में डाल दी। डिफेंडर्स की ओर से एन. एम. अफलाल ने 70वें मिनट में गोल किया।
शुरुआत से ही दिखाया आक्रामक खेल
भारतीय वायुसेना ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और श्रीलंकाई टीम को लगातार दबाव में रखा। 25वें मिनट में डिफेंडर्स एफसी के डिफेंडर संपत कुमार की गलती का फायदा उठाते हुए नाओरेम ने बॉक्स के बाहर से शानदार दाएं पैर का शॉट लगाकर टीम को बढ़त दिलाई। यह टूर्नामेंट में उनका तीसरा गोल था। दूसरे हाफ में भी भारतीय वायुसेना का दबदबा कायम रहा। 68वें मिनट में बाएं छोर से आए खतरनाक क्रॉस को रोकने के प्रयास में संकल्पा ने गेंद अपने ही गोल में डाल दी और भारतीय टीम की बढ़त 2-0 हो गई।
दो मिनट बाद हालांकि, अफलाल ने तेज जवाबी हमले पर गोल कर डिफेंडर्स की वापसी की उम्मीद जगाई। अंतिम क्षणों में डिफेंडर्स एफसी ने बराबरी के लिए जोर लगाया, लेकिन भारतीय वायुसेना ने संयम बनाए रखते हुए जीत हासिल की। भारतीय टीम ने 66 प्रतिशत गेंद पर नियंत्रण रखा और 20 शॉट लगाए, जबकि डिफेंडर्स एफसी केवल तीन शॉट ही ले सकी। हार के साथ डिफेंडर्स एफसी की डूरंड कप में लगातार दूसरी हार हुई।