ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने क्वालिफिकेशन राउंड में 79.61 मीटर की सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पुरुष जैवलिन थ्रो के फाइनल में जगह बना ली। हालांकि, नीरज अपने दोनों प्रयासों में 80 मीटर का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। मुकाबले के बाद उन्होंने इसकी वजह भी बताई। नीरज ने कहा कि ग्लास्गो में बेहद ठंड और लगातार बदलती तेज हवा के कारण भाला फेंकना काफी मुश्किल हो गया था। ऐसे हालात में उनका लक्ष्य सिर्फ फाइनल में पहुंचना था, जिसे उन्होंने हासिल कर लिया।
Neeraj Chopra: CWG के फाइनल में पहुंचने पर नीरज की पहली प्रतिक्रिया; बताया- क्यों 80 मीटर भी पार नहीं कर सके?
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पुरुष भाला फेंक क्वालिफिकेशन में नीरज चोपड़ा 79.61 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंच गए। मुकाबले के बाद उन्होंने बताया कि तेज और लगातार बदलती हवा के कारण परिस्थितियां बेहद कठिन थीं, जिसकी वजह से कोई भी खिलाड़ी 84 मीटर का स्वत: क्वालिफिकेशन मार्क पार नहीं कर सका।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाइनल में जगह बनाने के बाद नीरज ने कहा, 'मैं खुश हूं कि फाइनल में पहुंच गया। क्वालिफिकेशन राउंड का यही लक्ष्य था। काफी ठंड थी और हवा भी बहुत तेज चल रही थी। मेरा थ्रो लगभग 79 मीटर का रहा। उद्देश्य सिर्फ फाइनल में पहुंचना था, अब वहां अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा।'
उन्होंने आगे कहा, 'परिस्थितियां जैवलिन थ्रो के लिए बिल्कुल अनुकूल नहीं थीं। सिर्फ ठंड ही नहीं थी, हवा भी लगातार दिशा बदल रही थी। कभी दाईं तरफ से तो कभी बाईं तरफ से हवा चलने लगती थी। ऐसे में यह समझना मुश्किल हो रहा था कि भाला किस दिशा में छोड़ा जाए। कभी-कभी हम सोच रहे थे कि चलो उस दिशा में भाला छोड़ते हैं, लेकिन तभी हवा विपरीत दिशा से चलने लगती थी। आज लगभग सभी खिलाड़ियों को परेशानी हुई और कोई भी खिलाड़ी 84 मीटर का स्वत: क्वालिफिकेशन मार्क हासिल नहीं कर पाया।'
नीरज ने खुशी जताते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद भारत के तीनों खिलाड़ी फाइनल में पहुंचने में सफल रहे। उन्होंने कहा, 'सबसे अच्छी बात यह है कि भारत के तीनों एथलीट फाइनल में पहुंच गए हैं। अब कोशिश रहेगी कि फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।'
VIDEO | Glasgow, Scotland: Indian javelin thrower Neeraj Chopra speaks to the media after making it to the men's javelin final at the Commonwealth Games after finishing fifth in the qualification round.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 30, 2026
He says, "I'm happy that I've reached the final. That was the goal in the… pic.twitter.com/z3dlmiuJns
18 खिलाड़ियों के इस क्वालिफिकेशन राउंड में प्रत्येक खिलाड़ी को तीन-तीन प्रयास मिले। नीरज ने पहला थ्रो 76.28 मीटर का किया। दूसरे प्रयास में उन्होंने 79.61 मीटर तक भाला फेंका, जिसके दम पर वह पांचवें स्थान पर पहुंच गए। फाइनल में जगह लगभग पक्की होने के बाद उन्होंने तीसरा प्रयास नहीं किया। 84 मीटर का स्वत: क्वालिफिकेशन मार्क कोई भी खिलाड़ी हासिल नहीं कर सका। ऐसे में सर्वश्रेष्ठ 12 खिलाड़ियों ने फाइनल में प्रवेश किया।
श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे ने 82.84 मीटर की थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 81.29 मीटर के साथ दूसरे और दक्षिण अफ्रीका के डू स्मिट 80.64 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इंग्लैंड के बेन ईस्ट 80.38 मीटर के साथ चौथे स्थान पर रहे, जबकि नीरज 79.61 मीटर के साथ पांचवें स्थान पर रहे। भारत के रोहित यादव 78.37 मीटर के साथ नौवें और यशवीर सिंह 78.36 मीटर के साथ 10वें स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचे।