{"_id":"6a6e211b344636f6e60e4efa","slug":"commonwealth-games-2026-indian-judokas-performance-in-cwg-2026-unnati-sharma-harsh-tokas-bronze-medal-match-2026-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CWG 2026: उन्नति ने राष्ट्रमंडल खेलों में जीता कांस्य, जूडो में भारत की झोली में आया चौथा पदक; हर्ष टोकस चूके","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
CWG 2026: उन्नति ने राष्ट्रमंडल खेलों में जीता कांस्य, जूडो में भारत की झोली में आया चौथा पदक; हर्ष टोकस चूके
Sat, 01 Aug 2026 10:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 01 Aug 2026 10:09 PM IST
सार
भारतीय महिला जूडोका उन्नति शर्मा ने कांस्य पदक जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों की जूडो स्पर्धा में चौथा पदक दिलाया। हालांकि, पुरुष वर्ग में हर्ष टोकस पदक लाने से चूक गए।
विज्ञापन
हर्ष और उन्नति
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय महिला जूडोका उन्नति शर्मा ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। हालांकि, पुरुषों में हर्ष टोकस पदक से चूक गए क्योंकि उन्हें कांस्य पदक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। भारत का जूडो में यह चौथा पदक है। इससे पहले अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने स्वर्ण पदक जीते थे, जबकि यामिनी मौर्य को रजत पदक मिला था।
जूडोका उन्नति शर्मा ने महिला 63 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। उन्नति ने कांस्य पदक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की स्काई कोनोस्टर को हराया। वहीं, हर्ष टोकस कांस्य पदक लाने से चूक गए हैं। हर्ष को कांस्य पदक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के केशिन ओशी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

इप्पोन के जरिए मिली जीत
उन्नति ने शानदार तकनीक का प्रदर्शन करते हुए अपने पैर से स्काई का संतुलन बिगाड़ा और फिर उन्हें पीठ के बल पटककर इप्पोन हासिल कर मुकाबला महज एक मिनट सात सेकेंड में खत्म कर दिया। जूडो में इप्पोन सबसे बड़ा स्कोर होता है और इसके साथ ही मुकाबला तुरंत समाप्त हो जाता है। इससे पहले उन्नति को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की साया मिडिलटन से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए कांस्य पदक जीतकर पोडियम पर अपनी जगह सुनिश्चित की।
उन्नति ने अपने अभियान की शुरुआत प्री-क्वार्टर फाइनल में ईस्वातिन की लामुलेला मगागुला पर एक मिनट 39 सेकेंड में इप्पोन के जरिए शानदार जीत के साथ की। क्वार्टर फाइनल में उन्नति ने न्यूजीलैंड की कोना क्रिस्टी को कड़े मुकाबले में हराया। उन्होंने पहले एक युको अंक अर्जित किया और फिर वाजा-आरी के दम पर जीत दर्ज कर अंतिम चार में जगह बनाई थी, लेकिन उन्हें हार मिली।

दो भारतीय पदक राउंड में भी नहीं पहुंचे
इनुंगानबी तकेल्लाम्बम (महिलाओं के 70 किग्रा से कम भार वर्ग) और करणजीत सिंह मान (पुरुषों के 90 किग्रा से कम भार वर्ग) का अभियान समाप्त हो गया। दोनों को रेपचेज राउंड के जरिए वापसी का मौका मिला था, लेकिन वे इसका फायदा उठाने में नाकाम रहे।