{"_id":"69cf4cbaf2070f6a69071cbc","slug":"fifa-wc-infantino-meets-with-iran-football-association-officials-match-in-mexico-issue-remains-unresolved-2026-04-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIFA WC: इन्फेंटिनो की ईरान फुटबॉल संघ के अधिकारियों के साथ बैठक, मैक्सिको में मैच कराने का मामला नहीं सुलझा","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA WC: इन्फेंटिनो की ईरान फुटबॉल संघ के अधिकारियों के साथ बैठक, मैक्सिको में मैच कराने का मामला नहीं सुलझा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अंताल्या
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Fri, 03 Apr 2026 10:44 AM IST
विज्ञापन
सार
फीफा विश्व कप में अब ज्यादा समय शेष नहीं रह गया है, लेकिन पश्चिम एशिया में तनाव के चलते स्थिति जटिल बनी हुई है। ईरान की फुटबॉल टीम अमेरिका के बजाए मैक्सिको में मैच खेलना चाहती है, लेकिन यह मामला अब सुलझ नहीं सका है।
राष्ट्रपति ट्रंप और इन्फेंटिनो
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालातों के बीच फीफा विश्व कप पर इसका असर पड़ना तय माना जा रहा है। 28 फरवरी को अमेरिका और इस्राइल के ईरान पर हमले ने हालात को मुश्किल और जटिल बनाया था। ईरान की फुटबॉल टीम और उसके विश्व कप अभियान पर इसका सीधा असर पड़ा था। इस बीच फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो और ईरानी फुटबॉल अधिकारियों के बीच तुर्किये में हुई बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। यह बैठक ऐसे समय में हुई जब ईरान की विश्व कप भागीदारी को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे थे। हालांकि इस मुलाकात में सकारात्मक संकेत मिले, लेकिन एक बड़ा मुद्दा ईरान के मैचों को अमेरिका से हटाकर मैक्सिको में कराने का अब भी अनसुलझा है।
Trending Videos
अनिश्चित रही है ईरान की स्थिति
ईरान की स्थिति काफी अनिश्चित रही। सरकारी स्तर पर यह संकेत दिए गए कि टीम विश्व कप में हिस्सा नहीं ले सकती या उसे अमेरिका जाने में मुश्किल हो सकती है। यहां तक कि फीफा से यह भी मांग उठी कि ईरान के मैचों को किसी अन्य देश खासकर मैक्सिको में स्थानांतरित कर दिया जाए। हालांकि फीफा ने स्पष्ट किया है कि टूर्नामेंट शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं होगा और ईरान को अमेरिका में ही अपने मैच खेलने होंगे।

ट्रंप ने सुरक्षा पर जताई थी चिंता
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों ने स्थिति को और उलझा दिया। ट्रंप ने पूर्व में ईरान को विश्व कप के लिए अहम न होने या फिर टीम के भाग लेने की स्थिति में खिलाड़ियों की सुरक्षा पर चिंता जताई थी। हालांकि फीफा लगातार एक स्पष्ट रुख अपनाए हुए है और इन्फेंटिनो ने भरोसा दिलाया है कि ईरान की टीम को सभी आवश्यक सुविधाएं और सुरक्षा दी जाएगी। ईरान की टीम ने भी मुश्किल हालातों के बीच तैयारी जारी रखी है। जॉर्डन में प्रस्तावित अभ्यास मैचों को सुरक्षा कारणों से तुर्किये के अंताल्या में शिफ्ट किया गया, जहां टीम ने नाइजीरिया और कोस्टा रिका के खिलाफ मुकाबले खेले। इन मैचों के दौरान खिलाड़ियों ने युद्ध के विरोध में प्रतीकात्मक प्रदर्शन भी किया जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना।

वीजा मिलने में भी आ रही दिक्कतें
विश्व कप की तैयारियों के तहत ईरान 10 जून तक एरिजोना के टक्सन स्थित ट्रेनिंग कैंप में पहुंचेगा। टीम अपना पहला मैच 15 जून को लॉस एंजिलिस में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद उसे बेल्जियम और मिस्र जैसी मजबूत टीमों से भी भिड़ना है। हालांकि वीजा से जुड़ी समस्याएं अब भी बनी हुई हैं, जिससे टीम के कुछ अधिकारियों को अमेरिका में प्रवेश नहीं मिल पाया है। कुल मिलाकर यह स्थिति केवल खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें राजनीति, कूटनीति और वैश्विक संबंधों की जटिलताएं भी शामिल हैं। फीफा के लिए यह एक बड़ी चुनौती है कि वह खेल की निष्पक्षता बनाए रखते हुए सभी टीमों के लिए सुरक्षित और समान माहौल सुनिश्चित करे। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि ईरान की टीम इन चुनौतियों के बीच कैसा प्रदर्शन करती है और क्या फुटबॉल वाकई कूटनीतिक पुल का काम कर पाता है।