फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2026 France vs Spain Semi-final Highlights Today Football Match Result Key Moments Photos

France vs Spain: स्पेन दूसरी बार विश्वकप के फाइनल में, एम्बाप्पे की फ्रांस को 2-0 से हराया; ओयरजाबल-पोरो चमके

Wed, 15 Jul 2026 02:51 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 15 Jul 2026 02:51 AM IST
सार

FIFA World Cup 2026 France vs Spain Semi-final Football Match Highlights Updates: स्पेन ने फीफा विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। मिकेल ओयरजाबल और पेड्रो पोरो के गोल की बदौलत स्पेन ने पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा, जबकि फ्रांस एक भी गोल नहीं कर सका।

विज्ञापन
FIFA World Cup 2026 France vs Spain Semi-final Highlights Today Football Match Result Key Moments Photos
स्पेन की टीम - फोटो : FIFA.COM

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। डलास स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में स्पेन ने शुरुआत से ही अनुशासित खेल दिखाया और फ्रांस की मजबूत आक्रमण पंक्ति को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। स्पेन की ओर से मिकेल ओयरजाबल ने 22वें मिनट में पेनल्टी पर पहला गोल किया, जबकि दूसरे हाफ में पेड्रो पोरो ने 58वें मिनट में शानदार गोल दागकर टीम की जीत लगभग तय कर दी। अब स्पेन का सामना फाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। खिताबी मुकाबला रविवार को न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन

FIFA World Cup 2026 France vs Spain Semi-final Highlights Today Football Match Result Key Moments Photos
पेनल्टी को गोल में तब्दील करते हुए ओयरजाबल - फोटो : Fifa.com
पेनल्टी से मिली बढ़त
मैच की शुरुआत में फ्रांस ने कुछ तेज हमले किए और किलियन एम्बाप्पे ने अपनी गति से स्पेनिश डिफेंस को चुनौती देने की कोशिश की। हालांकि, पहला बड़ा मौका स्पेन को मिला। 19 वर्षीय लामिन यमाल बॉक्स के अंदर गेंद तक पहले पहुंचे, जहां फ्रांस के डिफेंडर लुकास डिग्ने ने उन्हें फाउल कर दिया। रेफरी ने तुरंत पेनल्टी का इशारा किया। 22वें मिनट में मिकेल ओयरजाबल ने पेनल्टी को गोल में बदलते हुए स्पेन को 1-0 की बढ़त दिला दी। गोलकीपर माइक मेन्यां सही दिशा में डाइव लगाने के बावजूद गेंद को रोक नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

FIFA World Cup 2026 France vs Spain Semi-final Highlights Today Football Match Result Key Moments Photos
पेड्रो पोरो ने दोगुनी की बढ़त - फोटो : Fifa.com
पोरो ने बढ़त की दोगुनी
पहले हाफ में बढ़त हासिल करने के बाद स्पेन ने दूसरे हाफ में भी अपना दबदबा बनाए रखा। 58वें मिनट में दानी ओल्मो के साथ शानदार वन-टू पास खेलने के बाद पेड्रो पोरो ने बेहतरीन फिनिश के साथ गेंद को गोलपोस्ट के निचले कोने में पहुंचाकर स्कोर 2-0 कर दिया। इस गोल के बाद फ्रांस पर दबाव और बढ़ गया, जबकि स्पेन ने पूरे आत्मविश्वास के साथ मैच पर नियंत्रण बनाए रखा।
विज्ञापन

FIFA World Cup 2026 France vs Spain Semi-final Highlights Today Football Match Result Key Moments Photos
निराश एम्बाप्पे - फोटो : Fifa.com
फ्रांस की कोशिश नाकाम
दो गोल से पिछड़ने के बाद फ्रांस के कोच ने डेजिरे डुए और रयान चेर्की को मैदान पर उतारकर आक्रमण को मजबूत करने की कोशिश की। किलियन एम्बाप्पे ने भी कई बार स्पेनिश रक्षा पंक्ति को भेदने का प्रयास किया, लेकिन गोलकीपर उनाई सिमोन ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, डिफेंडर मार्क कुकुरेला ने भी एम्बाप्पे के एक खतरनाक मूव को बेहतरीन टैकल से रोक दिया। स्पेन की संगठित डिफेंस और अनुशासित खेल के सामने फ्रांस पूरे मैच में गोल नहीं कर सका।

FIFA World Cup 2026 France vs Spain Semi-final Highlights Today Football Match Result Key Moments Photos
जीत का जश्न मनाते हुए स्पेन के खिलाड़ी - फोटो : Fifa.com
स्पेन का फाइनल टिकट पक्का
अंतिम सीटी बजते ही स्पेन के खिलाड़ियों और समर्थकों में जश्न का माहौल छा गया, जबकि फ्रांस की टीम निराश नजर आई। इस जीत के साथ स्पेन फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। दूसरी ओर, फ्रांस अब तीसरे स्थान के मुकाबले में खेलेगा।

FIFA World Cup 2026 France vs Spain Semi-final Highlights Today Football Match Result Key Moments Photos
फ्रांस बनाम स्पेन - फोटो : Fifa.com
कौन से रिकॉर्ड बने?
  • मिकेल ओयरजाबल ने स्पेन के लिए अपने पिछले 20 मैचों में 18वां गोल किया।
  • यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का 30वां गोल था।
  • स्पेन ने पूरे मुकाबले में फ्रांस के आक्रमण को प्रभावी ढंग से रोके रखा और क्लीन शीट के साथ फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed