{"_id":"69b3e8d69096bda4a50d0fa0","slug":"iran-football-team-hits-back-at-president-donald-trump-statement-regarding-fifa-world-cup-participation-2026-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIFA World Cup: 'कोई भी विश्वकप खेलने से नहीं रोक सकता', राष्ट्रपति ट्रंप के बयान पर ईरान फुटबॉल टीम का पलटवार","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA World Cup: 'कोई भी विश्वकप खेलने से नहीं रोक सकता', राष्ट्रपति ट्रंप के बयान पर ईरान फुटबॉल टीम का पलटवार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Fri, 13 Mar 2026 04:07 PM IST
विज्ञापन
सार
ईरान की फुटबॉल टीम ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जवाब दिया है। फीफा विश्व कप में भागीदारी को लेकर ट्रंप के बयान पर ईरान की फुटबॉल टीम ने बयान जारी किया है जिसमें ट्रंप को घेरा गया है।
राष्ट्रपति ट्रंप और इंफेंटिनो
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
ईरान की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अपनी जान और सुरक्षा के लिए उन्हें फीफा विश्व कप में हिस्सा नहीं लेना चाहिए। ईरान की फुटबॉल टीम का कहना है कि कोई भी देश उन्हें विश्व कप में हिस्सा लेने से नहीं रोक सकता क्योंकि विश्व कप फीफा आयोजित करता है, कोई देश नहीं।
Trending Videos
क्या ट्रंप ने दी थी धमकी?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ईरान की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर ईरान की टीम उत्तरी अमेरिका में होने वाले आगामी फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लेती है, तो खिलाड़ियों की जिंदगी और सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। ट्रंप ने यह टिप्पणी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर की। उनका बयान ऐसे समय आया है जब पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण ईरान की वर्ल्ड कप भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। ट्रंप ने लिखा, 'ईरान की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का विश्व कप में स्वागत है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मौजूदा हालात में उनका वहां होना उचित है, क्योंकि उनकी जिंदगी और सुरक्षा को खतरा हो सकता है।'

सोशल मीडिया पर किया पलटवार
ईरान की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा, कोई भी ईरान को टूर्नामेंट से बाहर नहीं कर सकता। अमेरिका मेजबान है, अगर वह हिस्सा लेने वाली टीमों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकता, तो उसे जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। विश्व कप एक ऐतिहासिक और अंतरराष्ट्रीय इवेंट है। इसकी गवर्निंग बॉडी फीफा है, कोई एक देश नहीं। ईरान की राष्ट्रीय टीम, जिसमें ईरान के बहादुर बेटों की ताकत है, वो इस बड़े टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीमों में से एक थी। कोई भी ईरान की राष्ट्रीय टीम को विश्व कप से बाहर नहीं कर सकता। सिर्फ एक देश को बाहर किया जा सकता है, जो मेजबान है, लेकिन इवेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों को सुरक्षा देने की काबिलियत नहीं रखता।

फीफा अध्यक्ष ने ट्रंप से की थी मुलाकात
ईरान ने पिछले साल एशियन क्वालिफाइंग के तीसरे राउंड में ग्रुप ए में टॉप करके लगातार चौथे विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया था। टीम को अमेरिका में तीन मैच खेलने हैं। फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने कहा था कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिले, जिन्होंने उन्हें भरोसा दिलाया कि ईरान का 2026 विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए स्वागत है। फीफा विश्व कप 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में खेला जाना है।

कमेंट
कमेंट X