{"_id":"6abf7d3c73a0b94e220fc7b8","slug":"india-vs-china-hockey-final-live-score-asian-games-2026-finals-ind-vs-china-hockey-match-today-result-2026-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs China Hockey Live Score: भारत और चीन के बीच महिला हॉकी का फाइनल शुरू, स्वर्ण पदक दांव पर","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
IND vs China Hockey Live Score: भारत और चीन के बीच महिला हॉकी का फाइनल शुरू, स्वर्ण पदक दांव पर
Fri, 02 Oct 2026 04:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 02 Oct 2026 04:36 PM IST
सार
India vs China Asian Games Hockey Final Live Score Updates: भारतीय महिला हॉकी टीम का गत चैंपियन चीन से सामना हो रहा है। भारत के पास स्वर्ण पदक जीतकर लॉस एंजिलिस 2028 का टिकट हासिल करने का मौका है।
विज्ञापन
भारत बनाम चीन
- फोटो : Sony Liv Screen Grab
विस्तार
भारत और चीन की महिला हॉकी टीमों के बीच एशियन गेम्स का फाइनल मुकाबला हो रहा है। भारतीय टीम स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही 2028 ओलंपिक का टिकट हासिल करने के इरादे से उतरी है। भारत ने अब तक सिर्फ एक बार महिला हॉकी में गोल्ड जीता है और अब उसके पास 44 साल का इंतजार खत्म करने के मौका है। ये मैच भारतीय समयानुसार 3:30 बजे से होना था, लेकिन इसे रिशेड्यूल किया गया। ये मुकाबला 4:30 बजे शुरू हुआ। फिलहाल पहले क्वार्टर का खेल जारी है।
किस कारण मैच शुरू होने में हुई देरी
भारत और चीन के बीच एशियन गेम्स में महिला हॉकी का फाइनल एक घंटे विलंब से शुरू हुआ क्योंकि टीमों की बसें रास्ते में ट्रैफिक में फंस गई। एक अधिकारी ने बताया कि रास्ते में एक हादसे की वजह से यह जाम लगा था हालांकि इसका टीम बसों से कोई सरोकार नहीं था। इस जाम की वजह से खिलाड़ी स्टेडियम देर से पहुंचे। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होना था, लेकिन ये 4:30 बजे से शुरू हुआ।
44 साल से नहीं जीता है गोल्ड
भारत ने एशियाई खेलों में एकमात्र स्वर्ण 1982 में दिल्ली में जीता था जब महिला हॉकी को पहली बार इन खेलों में शामिल किया गया था। उसके बाद से भारत 1998 और 2018 में फाइनल में पहुंचा लेकिन क्रमश: दक्षिण कोरिया और जापान से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और चीन के बीच अब तक 28 मुकाबले हुए हैं जिनमें से 12 चीन ने और 11 भारत ने जीते, जबकि पांच मैच ड्रॉ रहे।
भारत की शुरुआती प्लेइंग-11:
बिच्छु देवी खारीमबम (गोलकीपर), सलिमा टेटे (कप्तान), नवनीत कौर, निक्की प्रधान, दीपिका, लालरेमसियामी, नेहा, ज्योति, सुशीला चानू, इशिका चौधरी, सुनेलिता टोपो।
सब्स्टीट्यूट: शिल्पी दास, सविता (गोलकीपर), इशिका, साक्षी राणा, ऋतुजा डाडासो, पिसल लाथांलुआंगी, बलजीत कौर।