{"_id":"6a64bc913f349e3c85005e00","slug":"pakistan-hockey-team-cops-penalty-for-fielding-six-players-in-five-a-side-game-against-india-know-details-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hockey: पाकिस्तान हॉकी टीम को किस बात की मिली सजा? भारत के खिलाफ मैच में ऐसा करना पड़ा भारी; जानें मामला","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
Hockey: पाकिस्तान हॉकी टीम को किस बात की मिली सजा? भारत के खिलाफ मैच में ऐसा करना पड़ा भारी; जानें मामला
Sat, 25 Jul 2026 07:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 25 Jul 2026 07:09 PM IST
सार
पाकिस्तान हॉकी टीम को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। भारत के खिलाफ फाइव-ए-साइड मुकाबले में पाकिस्तान के छह खिलाड़ी मैदान पर मौजूद थे जिस कारण अंपायर ने टीम को दंड दिया।
विज्ञापन
पाकिस्तान हॉकी टीम
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय फाइव-ए-साइड (पांच-पांच खिलाड़ियों की टीम) हॉकी प्रतियोगिता के दौरान पाकिस्तान के द्वारा छह खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने से अंपायरों के दंड के कारण शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। ओमान के मस्कट में खेली जा रही एफआईएच यूथ हॉकी फाइव्स एशिया चैंपियनशिप में शुक्रवार को मैच शुरू होने के बाद अंपायरों ने देखा कि पाकिस्तान की ओर से मैदान पर छह खिलाड़ी मौजूद हैं, जबकि नियमों के अनुसार एक समय में केवल पांच खिलाड़ियों को ही खेलने की अनुमति है।
नियमों के उल्लंघन पर अंपायरों ने पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों को मैदान से बाहर भेज दिया। इसके बाद पाकिस्तान केवल तीन खिलाड़ियों के साथ खेलता रहा, जिसका भारत ने पूरा फायदा उठाया और आठ गोल दाग दिए। सूत्रों के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने पर पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) के कार्यवाहक अध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जताई और टीम प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगा है। टीम प्रबंधन में मुख्य कोच ताहिर जमां के अलावा कोच रेहान बट, कमर इब्राहिम और उमर भुट्टा शामिल हैं।
पहले भी हो चुकी है ये गलती
टीम प्रबंधन ने सफाई दी है कि यह गलती खिलाड़ियों और कोचों के बीच संवाद ठीक से नहीं हो पाने के कारण हुई। पाकिस्तान हॉकी टीम से इस तरह की चूक पहले भी हो चुकी है। वर्ष 2022 में जकार्ता में आयोजित पुरुष हॉकी एशिया कप के दौरान जापान के खिलाफ क्वालिफिकेशन मैच में पाकिस्तान का बराबरी का गोल इसलिए रद्द कर दिया गया था क्योंकि उस समय मैदान पर 11 के बजाय 12 खिलाड़ी मौजूद थे। उस गलती के कारण पाकिस्तान 2023 हॉकी विश्व कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर सका था। इसके बाद तत्कालीन मुख्य कोच ख्वाजा जुनैद पर पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने आजीवन प्रतिबंध लगाया था, लेकिन जुनैद फिर से सीनियर टीम के प्रबंधन का हिस्सा हैं।