सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India to Host 2027 Asian Indoor Championships and 2028 Asian Relays; WA Vice President Confirms

Athletics: भारत करेगा एशियन इंडोर चैंपियनशिप 2027 और एशियन रिले 2028 की मेजबानी, WA के उपाध्यक्ष ने की पुष्टि

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 27 May 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
सार

विश्व एथलेटिक्स के उपाध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने बुधवार को बताया कि भारत ने 'एशियन इंडोर चैंपियनशिप 2027' और 'एशियन रिले 2028' की मेजबानी के अधिकार हासिल कर लिए हैं।

India to Host 2027 Asian Indoor Championships and 2028 Asian Relays; WA Vice President Confirms
खेल जगत की रोचत समाचार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

भारत ने 'एशियन इंडोर चैंपियनशिप 2027' और 'एशियन रिले 2028' की मेजबानी के अधिकार हासिल कर लिए हैं। विश्व एथलेटिक्स के उपाध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पुष्टि की है कि 'एशियन इंडोर चैंपियनशिप 2027' का आयोजन भुवनेश्वर में होगा, जबकि चंडीगढ़ 'एशियन रिले 2028' की मेजबानी करेगा। 


आदिल सुमरिवाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "भारतीय एथलेटिक्स महासंघ को बधाई। चंडीगढ़ को एशियन रिले और भुवनेश्वर को एशियन इंडोर चैंपियनशिप 2028 की मेजबानी सौंपी गई है। एशियन एथलेटिक्स परिषद ने आज (बुधवार) हांगकांग में ये निर्णय लिए। यह भारत के लिए बहुत ही गर्व का क्षण है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस साल मार्च में, वर्ल्ड एथलेटिक्स परिषद ने भारत को इंडोर चैंपियनशिप 2028 की मेजबानी के अधिकार दिए थे। भारत ने पिछले साल भुवनेश्वर में वर्ल्ड एथलेटिक्स के कांस्य-स्तरीय महाद्वीपीय टूर कार्यक्रम की सफलतापूर्वक मेजबानी की थी। ओडिशा को एक और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम की मेजबानी मिलने पर, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि यह ओडिशा को एक प्रमुख वैश्विक खेल केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक और माइलस्टोन है।
विज्ञापन
Trending Videos


मुख्यमंत्री माझी ने 'एक्स' पर कहा, 'ओडिशा के विश्व-स्तरीय बुनियादी ढांचे और बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक प्रबंधन करने की असाधारण क्षमता ने आज हमें वैश्विक खेल जगत में एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित किया है। हांगकांग में आयोजित एशियन एथलेटिक्स परिषद की बैठक में, ओडिशा को '2027 एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप' की मेजबानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पूरे देश के साथ-साथ ओडिशा के लोगों के लिए भी अत्यंत गर्व और गौरव का क्षण है।'

उन्होंने आगे कहा, 'कलिंगा स्टेडियम में आयोजित होने वाली 'वर्ल्ड एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप 2028' से पहले, इस एशियन टूर्नामेंट की मेजबानी हमारी खेल उपलब्धियों में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ती है। खेल के क्षेत्र में यह शानदार सफलता हमारी पहचान और स्वाभिमान को और मजबूत करने के साथ हमारी युवा खेल प्रतिभाओं को एक नई वैश्विक पहचान दिलाएगी।'

'एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2017' भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित हुई थी। पिछले साल, ओडिशा ने भुवनेश्वर में वर्ल्ड एथलेटिक्स महाद्वीपीय टूर कांस्य-स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी की थी, जिसमें दुनिया भर से 200 से अधिक एथलीट्स ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed