{"_id":"6a2290080c13ffae8e0442ad","slug":"indian-grandmaster-r-praggnanandhaa-commanding-classical-victory-over-compatriot-d-gukesh-in-norway-chess-2026-06-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Norway Chess: प्रज्ञानंद ने विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश को हराया, खिताब की दौड़ में स्थिति मजबूत की","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Norway Chess: प्रज्ञानंद ने विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश को हराया, खिताब की दौड़ में स्थिति मजबूत की
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओस्लो
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:30 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने विश्व चैंपियन डी गुकेश को हराकर नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। प्रज्ञानंद अब दूसरे स्थान पर आ गए हैं।
वर्ल्ड चैंपियन गुकेश और प्रज्ञानंद
- फोटो : International Chess Federation/Twitter X/@DGukesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने हमवतन डी गुकेश पर क्लासिकल बाजी में शानदार जीत हासिल करके नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट के खिताब की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। प्रज्ञानंद इस जीत के बाद शीर्ष पर काबिज अमेरिका के वेस्ली सो से सिर्फ आधा अंक पीछे रह गए हैं, जिससे यहां अंतिम दौर में रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है।
Trending Videos
दूसरे स्थान पर हैं प्रज्ञानंद
प्रज्ञानंद ने काले मोहरों से खेलने के बावजूद विश्व चैंपियन गुकेश को क्लासिकल बाजी में हराकर पूरे तीन अंक हासिल किए। इससे वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनने की दौड़ में शामिल हो गए हैं। नौवें दौर के बाद प्रज्ञानंद 15 अंकों के साथ अमेरिकी ग्रैंडमास्टर वेस्ली सो (15.5) से ठीक पीछे दूसरे स्थान पर हैं। फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा भी 14.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहकर खिताब की दौड़ में बने हुए हैं। इस तरह से अंतिम दौर में तीन खिलाड़ियों के पास खिताब जीतने का मौका है। महत्वपूर्ण बात यह है कि जो भी खिलाड़ी खिताब जीतेगा, वह पहली बार नॉर्वे शतरंज चैंपियन बनेगा।

अब विंसेंट कीमर से होगा सामना
प्रज्ञानंद निर्णायक अंतिम दौर में जर्मनी के विंसेंट कीमर का सामना करेंगे जबकि वेस्ली सो का मुकाबला अलीरेजा से होगा। वेस्ली सो ने आर्मागेडन टाई-ब्रेक में मैग्नस कार्लसन को हराया। इस तरह से विश्व के नंबर एक खिलाड़ी का खराब प्रदर्शन जारी रहा। महिला वर्ग में मौजूदा विश्व ब्लिट्ज चैंपियन बिबिसारा असाउबायेवा ने एक राउंड शेष रहते हुए खिताब अपने नाम कर लिया, जबकि वह यूक्रेन की अन्ना मुजिचुक से आर्मागेडन टाई-ब्रेक में हार गई थी। उनके 16.5 अंक हो गए हैं। झू जिनेर ने काले मोहरों से खेलते हुए दिव्या देशमुख को हराया और तीन महत्वपूर्ण अंक हासिल किए। इससे वह दूसरे स्थान पर पहुंच गईं। कोनेरू हम्पी को महिला विश्व चैंपियन जू वेनजुन से आर्मागेडन टाई-ब्रेक में हार मिली।