{"_id":"6a22cbda7aae40a85f0afdcc","slug":"fifa-world-cup-2026-major-technical-glitch-during-ticket-sales-fans-received-match-passes-without-payment-2026-06-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIFA World Cup 2026: टिकट बिक्री के दौरान बड़ी तकनीकी चूक, बिना भुगतान के प्रशंसकों को मिल गए मैच पास","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
FIFA World Cup 2026: टिकट बिक्री के दौरान बड़ी तकनीकी चूक, बिना भुगतान के प्रशंसकों को मिल गए मैच पास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Fri, 05 Jun 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
सार
फीफा विश्व कप 2026 की टिकट बिक्री के दौरान तकनीकी खामी के चलते करीब 60 प्रशंसकों को बिना भुगतान टिकट मिल गए। फीफा ने सभी प्रभावित ऑर्डर रद्द कर भुगतान करने का नया अवसर दिया है।
फीफा विश्व कप 2026
- फोटो : FIFA WC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
फीफा को विश्व कप 2026 की टिकट बिक्री के दौरान एक बड़ी तकनीकी खामी का सामना करना पड़ा है। इस गड़बड़ी के कारण कुछ फुटबॉल प्रशंसक बिना कोई भुगतान किए ही मैचों के टिकट हासिल करने में सफल रहे। मामले के सामने आने के बाद फीफा ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए ऐसे सभी टिकट ऑर्डर रद्द कर दिए हैं और प्रभावित प्रशंसकों से निर्धारित राशि का भुगतान करने का अनुरोध किया है।
Trending Videos
60 प्रशंसक हुए प्रभावित
फीफा के अनुसार, लगभग 60 प्रशंसकों को 3 जून को आधिकारिक सूचना भेजी गई, जिसमें बताया गया कि चेकआउट प्रक्रिया के दौरान हुई तकनीकी समस्या की वजह से उन्हें टिकट बिना किसी शुल्क के आवंटित हो गए थे। संस्था ने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह सिस्टम की त्रुटि थी, जिसके कारण टिकटों की वास्तविक कीमत सही ढंग से प्रदर्शित नहीं हो सकी। फीफा ने कहा कि प्रभावित प्रशंसकों के टिकट फिलहाल सुरक्षित रखे जाएंगे और उन्हें सही मूल्य का भुगतान कर खरीदारी पूरी करने का अवसर दिया जाएगा।

ई-मेल में सामने आई पूरी जानकारी
मामले से जुड़ा एक कथित ई-मेल भी ऑनलाइन सामने आया है, जिसे 'टिकट टॉक नेटवर्क' ने साझा किया। ई-मेल के मुताबिक, 21 मई 2026 को फीफा की आधिकारिक टिकटिंग वेबसाइट पर हुई तकनीकी गड़बड़ी के कारण कुछ टिकट चेकआउट के दौरान गलत कीमत पर दिखाई दिए और उसी आधार पर लेनदेन भी पूरा हो गया। फीफा ने बताया कि समस्या की पहचान कर उसे ठीक कर दिया गया है। साथ ही, सामान्य बिक्री नियमों के तहत ऐसे सभी ऑर्डर रद्द कर दिए गए हैं जिनमें गलत मूल्य पर टिकट जारी हुए थे।

भुगतान करने वालों को मिलेगा रिफंड
फीफा ने प्रभावित ग्राहकों को आश्वस्त किया है कि यदि किसी ऑर्डर के लिए कोई भुगतान किया गया है तो उसकी पूरी राशि वापस कर दी जाएगी। संगठन ने यह भी बताया कि संबंधित टिकट सात दिनों तक प्रशंसकों के फीफा टिकटिंग खातों में आरक्षित रहेंगे। निर्धारित समय के भीतर भुगतान नहीं करने पर ये टिकट स्वतः रद्द कर दिए जाएंगे।

फीफा विश्वकप 2026
- फोटो : ANI
टिकटों की कीमतों को लेकर पहले से जारी है बहस
यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब फीफा वर्ल्ड कप 2026 के टिकटों की बढ़ती कीमतों को लेकर पहले से ही आलोचना हो रही है। अप्रैल में फीफा की रीसेल वेबसाइट पर विश्व कप फाइनल के चार टिकट बिक्री के लिए सूचीबद्ध किए गए थे, जिनकी कीमत करीब 23 लाख अमेरिकी डॉलर प्रति टिकट तक पहुंच गई थी। 19 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले के लिए निर्धारित इन टिकटों की कीमत ने दुनियाभर के फुटबॉल प्रशंसकों को चौंका दिया था।

फीफा के लिए बनी चुनौती
टिकटिंग प्रक्रिया में हुई इस तकनीकी चूक ने फीफा की डिजिटल व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि संस्था ने तुरंत कार्रवाई करते हुए समस्या को दूर करने और प्रभावित टिकटों को पुनः सत्यापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, लेकिन यह घटना विश्व कप जैसे वैश्विक आयोजन की टिकटिंग प्रणाली की विश्वसनीयता पर चर्चा को और तेज कर सकती है।