सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Pakistan not sending team for Asian Senior Fencing Championships in Delhi from June 19 know details

खेल मंच पर भी दूरी: भारत में पहली बार हो रही एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप, पाकिस्तान ने किया टीम भेजने से इनकार

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 04 Jun 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
सार

एशियन सीनियर फेंसिंग चैंपियनशिप में पाकिस्तान ने हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है, जबकि भारत ने उसे आधिकारिक निमंत्रण भेजा था। भारत पहली बार इस प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है, जिसमें 30 से अधिक देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे, हालांकि कुछ देशों को वीजा संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

Pakistan not sending team for Asian Senior Fencing Championships in Delhi from June 19 know details
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारत में पहली बार आयोजित होने जा रही एशियन सीनियर फेंसिंग चैंपियनशिप में पाकिस्तान हिस्सा नहीं लेगा। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएआई) ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन दोनों देशों ने अपने खिलाड़ियों की प्रविष्टियां नहीं भेजीं। एफएआई के महासचिव राजीव मेहता ने गुरुवार को बताया कि चैंपियनशिप के लिए प्रविष्टियां भेजने की समय-सीमा समाप्त हो चुकी है और अब विभिन्न देशों के खिलाड़ियों व अधिकारियों के लिए वीजा प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा, 'हमने पाकिस्तान और अफगानिस्तान को प्रतियोगिता में भाग लेने का निमंत्रण दिया था, लेकिन उन्होंने अपने फेंसर नहीं भेजने का फैसला किया।'


19 जून से भारत मंडपम में होगा आयोजन
19 जून से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाली इस चैंपियनशिप में एशिया और ओशिनिया के 30 से अधिक देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के संचालन के लिए करीब 100 प्रतिनिधि और तकनीकी अधिकारी मौजूद रहेंगे। भारत पहली बार इस प्रतिष्ठित महाद्वीपीय प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है, जिसे देश में फेंसिंग खेल के विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुपक्षीय प्रतियोगिताओं में पाक खिलाड़ियों पर नहीं है रोक
पिछले महीने खेल मंत्रालय ने स्पष्ट किया था कि पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय खेल संबंधों पर लगाया गया प्रतिबंध जारी रहेगा। हालांकि बहुपक्षीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए पाकिस्तान के खिलाड़ियों के भारत आने पर कोई रोक नहीं है। इसके बावजूद पाकिस्तान ने इस चैंपियनशिप के लिए अपनी टीम नहीं भेजने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos


एशियाई फेंसिंग महासंघ की आम सभा भी होगी
चैंपियनशिप से पहले एशियाई फेंसिंग महासंघ (एफसीए) की जनरल असेंबली भी नई दिल्ली में आयोजित होगी। यह पहला अवसर होगा जब महासंघ की शीर्ष बैठक भारत में आयोजित की जा रही है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय फेंसिंग महासंघ (एफआईई) के अंतरिम अध्यक्ष अब्देलमोनीम एल हुसैनी के भी इस बैठक में शामिल होने की संभावना है।

कुछ देशों को वीजा संबंधी चुनौतियां
राजीव मेहता ने बताया कि कुछ देशों के खिलाड़ियों और अधिकारियों को वीजा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि गुरुवार को 200 से अधिक खिलाड़ियों और अधिकारियों के वीजा मंजूर कर दिए गए। उन्होंने बताया कि हांगकांग के प्रतिनिधिमंडल को वीजा आवेदन केंद्रों पर समय पर अपॉइंटमेंट नहीं मिलने की समस्या आ रही है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई दल के कुछ सदस्यों के वीजा आवेदन अस्वीकार होने के कारण उनकी भागीदारी पर भी असर पड़ा है। मेहता ने कहा कि संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर इन समस्याओं का समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है।

भारत में फेंसिंग को मिलेगा बढ़ावा
एफएआई के अनुसार, यह चैंपियनशिप भारत में फेंसिंग खेल को लोकप्रिय बनाने, युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करने और देश को अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के उभरते केंद्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। संघ ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सरकारी विभागों, साझेदार संस्थाओं और हितधारकों का आभार भी व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed