फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Jaismine Lamboria will be country's flag-bearer during the closing ceremony for the Commonwealth Games

Commonweath Games 2026: जैस्मिन लंबोरिया होंगी भारतीय ध्वजवाहक, समापन समारोह में भारतीय दल का करेंगी नेतृत्व

Sun, 02 Aug 2026 08:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 02 Aug 2026 08:32 PM IST
सार

भारतीय महिला मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी। राष्ट्रमंडल खेलों का आज आखिरी दिन है और भारतीय समयानुसार देर रात इसका समापन समारोह होगा।

विज्ञापन
Jaismine Lamboria will be country's flag-bearer during the closing ceremony for the Commonwealth Games
जैस्मिन लंबोरिया - फोटो : BAI Media

विस्तार

मौजूदा विश्व चैंपियन और दो बार की पदक विजेता मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया रविवार देर रात ग्लास्गो में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक होंगी। 24 वर्षीय मुक्केबाज जैस्मिन ने राष्ट्रमंडल खेलों की 57 किग्रा भार वर्ग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2022 में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक हासिल किया था। 
विज्ञापन


जैस्मिन हाल के वर्षों में भारत की सबसे निरंतर प्रदर्शन करने वाली मुक्केबाजों में शामिल रही हैं। उन्होंने पिछले साल लिवरपूल में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था, जबकि इस साल की शुरुआत में एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया। भारत वर्ष 2030 में अहमदाबाद में अगले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा। 
विज्ञापन


भारत को औपचारिक तौर पर मिलेगा हैंडओवर
ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह के दौरान खेलों की मेजबानी का औपचारिक ‘हैंडओवर’ भारत को किया जाएगा। ग्लास्गो स्थित द हाइड्रो में आयोजित होने वाले समापन समारोह के ‘हैंडओवर सेगमेंट’ में भारत की समृद्ध संस्कृति और राष्ट्रमंडल परिवार के साथ उसकी साझा मूल्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार ‘हैंडओवर सेगमेंट’ तीन चरणों में आयोजित होगा, जिसमें दर्शकों को साझा मूल्यों, संस्कृति और आपसी जुड़ाव की यात्रा से रूबरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed