{"_id":"6a1f0978b6b83c357c070439","slug":"national-record-holder-and-national-games-silver-medallist-k-m-deeksha-has-failed-a-dope-test-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Doping: राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी भारतीय एथलीट के एम दीक्षा डोप जांच में फेल, राष्ट्रीय खेलों में जीत चुकी हैं पदक","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Doping: राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी भारतीय एथलीट के एम दीक्षा डोप जांच में फेल, राष्ट्रीय खेलों में जीत चुकी हैं पदक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 02 Jun 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय एथलीट एम दीक्षा डोप जांच में विफल हो गई हैं। दीक्षा ने राष्ट्रीय खेलों में महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।
के एम दीक्षा
- फोटो : SAI Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
महिलाओं की 1500 मीटर की राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी और राष्ट्रीय खेलों की रजत पदक विजेता के एम दीक्षा डोप जांच में विफल हो गई हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। 27 साल की दीक्षा ने इस साल अप्रैल में सिर्फ एक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। वह एक प्रतिबंधित पदार्थ के लिए पॉजिटिव पाई गई हैं। यह पदार्थ किस तरह का था और उनकी जांच की और जानकारी का पता नहीं चला है।
फेडरेशन कप में नहीं लिया था हिससा
एक सूत्र ने कहा, 'हां, यह पुष्टि हो गई है कि वह डोप जांच में विफल हो गई हैं।' दीक्षा ने हाल ही में रांची में हुए फेडरेशन कप में हिस्सा नहीं लिया था जो ग्लास्गो में 2026 राष्ट्रमंडल खेल (23 जुलाई से दो अगस्त) के लिए चुने जाने वाले खिलाड़ियों के लिए अनिवार्य टूर्नामेंट था। भारतीय खेल महासंघ (एएफआई) ने 13 जून को होने वाली इंडियन एथलेटिक्स सीरीज के लुधियाना चरण के दौरान अपनी स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेलों के क्वालिफिकेशन मानक हासिल करने के लिए योग्य एथलीट को एक और मौका दिया।
नाडा के पंजीकृत जांच पूल की एथलीट दीक्षा ने पांच अप्रैल को जयपुर में इंडियन ओपन एथलेटिक्स सीरीज दो में 1500 मीटर रेस जीतने के लिए चार मिनट 25.74 सेकेंड का समय निकाला था। उनकी टाइमिंग भी एएफआई द्वारा तय राष्ट्रमंडल खेलों के क्वालीफाइंग मानक के तौर पर तय 4:05.09 सेकेंड से काफी बाहर थी। उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड 4:04.78 है जो उन्होंने मई 2024 में बनाया था। भारत अभी अयोग्य एथलीटों की एथलेटिक्स इंटीग्रिटी इकाई (एआईयू) की सूची में शीर्ष पर है जिसमें मई 2026 के आखिर तक 154 एथलीटों को निलंबित किया गया जो कीनिया के 147 और रूस के 65 की तुलना में काफी ज्यादा है।
विज्ञापन
Trending Videos