फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   NBA Celebrity Game BOLLYWOOD ACTOR Ranveer Singh tries his hand at basketball meets Batman star Ben Affleck

Video: रणवीर सिंह ने बास्केटबॉल में आजमाया हाथ, Batman स्टार बेन एफ्लेक से की मुलाकात

Sat, 18 Feb 2023 10:34 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी Published by: रोहित राज Updated Sat, 18 Feb 2023 10:34 PM IST
सार

हाल के दिनों में रणवीर का प्यार बास्केटबॉल के प्रति बढ़ा है। सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें रणवीर बास्केटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। उनके साथ हॉलीवुड के सुपरस्टार बेन एफ्लेक भी नजर आए हैं।

विज्ञापन
NBA Celebrity Game BOLLYWOOD ACTOR Ranveer Singh tries his hand at basketball meets Batman star Ben Affleck
रणवीर सिंह और बेन एफ्लेक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को खेलों से बहुत प्यार हैं। वह कई बार क्रिकेट और फुटबॉल मैचों को स्टेडियम में देखने गए हैं। अब वह नए खेल को पसंद करने लगे हैं। हाल के दिनों में रणवीर का प्यार बास्केटबॉल के प्रति बढ़ा है। सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें रणवीर बास्केटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। उनके साथ हॉलीवुड के सुपरस्टार बेन एफ्लेक भी नजर आए हैं। एफ्लेक मशहूर फिल्म बैटमैन vs सुपरमैन में बैटमैन के किरदार में थे।
विज्ञापन

रणवीर सिंह और बेन एफ्लेक ने काफी देर तक एक-दूसरे से बात भी की। दोनों को साथ देकर फैंस काफी खुश हैं। अमेरिका के साल्ट लेक सिटी में एनबीए ऑल-स्टार सेलिब्रिटी गेम 2023 के अवसर पर रणवीर और एफ्लेक एक साथ दिखाई दिए। इस मौके पर कई अन्य सितारे भी दिखाई दिए। मार्वल स्टार सिमू लियू के साथ कॉमेडी के जरिए लोगों की दिलों में जगह बना चुके अभिनेता हसन मिन्हाज भी नजर आए।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मैच में शामिल होने के लिए संगीत आइकन और अभिनेता निकी जैम भी पहुंचे। रणवीर की बात करें तो वह 2021 से एनबीए इंडिया के ब्रांड एंबेसडर हैं। वह मियामी हीट के दिग्गज ड्वेन वेड की टीम के लिए खेले। रणवीर के अलावा शांग ची की भूमिका निभाने वाले मार्वल स्टार सिमू लियू और कॉमेडियन हसन मिन्हाज भी वेड की टीम का हिस्सा थे। इस टीम ने रेयान स्मिथ की टीम को एक रोमांचक मैच में 81-78 से हरा दिया।
 
 
 
विज्ञापन

रेयान स्मिथ एनबीए की टीम यूटा जैज के मालिक हैं। बास्केटबॉल हॉल ऑफ फेम 2023 में शामिल होने के लिए शुक्रवार को नामित 12 फाइनलिस्टों में एनबीए के रिटायर सितारे वेड, टोनी पार्कर, पाउ गैसोल और डिर्क नोवित्जकी शामिल थे। अंतरराष्ट्रीय सुपरस्टार फोरसम और सैन एंटोनियो स्पर्स के साथ पांच बार के एनबीए चैंपियन कोच ग्रेग पोपोविच खेल के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शामिल होने के लिए पहली बार नामित किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed