फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Neroca FC concluded their 135th Durand Cup group stage campaign with a victory, defeating FC Raengdai 3-1

डूरंड कप: आखिरी 10 मिनट में नेरेका ने कैसे रेंगदाई के मुंह से छीनी जीत? ग्रुप चरण में ही समाप्त हुआ सफर

Wed, 12 Aug 2026 07:34 PM IST
मयंक त्रिपाठी एन. अर्जुन, इंफाल
एन. अर्जुन, इंफाल Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 12 Aug 2026 07:34 PM IST
सार

नेरोका एफसी ने एफसी रेंगदाई को 3-1 से हराकर 135वें डूरंड कप के ग्रुप चरण का अभियान जीत के साथ समाप्त किया।

विज्ञापन
Neroca FC concluded their 135th Durand Cup group stage campaign with a victory, defeating FC Raengdai  3-1
नेरोका एफसी ने एफसी रेंगदाई को हराया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेरोका एफसी ने एफसी रेंगदाई को 3-1 से हराकर 135वें डूरंड कप के ग्रुप चरण का अभियान जीत के साथ समाप्त किया। खुमान लंपक मुख्य स्टेडियम में बुधवार को खेले गए ग्रुप डी के मुकाबले में रेंगदाई ने पहले बढ़त बनाई, लेकिन नेरोका ने वापसी करते हुए आखिरी 10 मिनट में दो गोल दागे। रेंगदाई पहले ही क्वार्टर फाइनल में जगह बना चुकी है। जोनाह कामेई ने 19वें मिनट में कॉर्नर पर शानदार हेडर लगाकर रेंगदाई को 1-0 से आगे किया। आठ मिनट बाद थौदाम नानी सिंह के आत्मघाती गोल से नेरोका ने बराबरी कर ली। मध्यांतर तक स्कोर 1-1 रहा।
विज्ञापन

चार मिनट में दो लाल कार्ड
दूसरे हाफ में रेंगदाई को बड़ा झटका लगा। पीएम राकेवीचे को 55वें मिनट में खतरनाक चुनौती के लिए सीधे लाल कार्ड दिखाया गया। तीन मिनट बाद सोराइशाम सूरजकांता सिंह को दूसरा पीला कार्ड मिलने पर मैदान से बाहर जाना पड़ा। इसके बाद रेंगदाई नौ खिलाड़ियों के साथ खेली। नेरोका ने संख्या में बढ़त का फायदा उठाकर लगातार हमले किए, लेकिन रेंगदाई की मजबूत रक्षापंक्ति ने लंबे समय तक गोल नहीं होने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

89वें मिनट में नेरोका आगे
लगातार दबाव के बाद नेरोका को 89वें मिनट में सफलता मिली। स्थानापन्न चाबुंगबाम लिंकी मेइतेई ने इमारसन मेइतेई के क्रॉस पर हेडर से गोल कर टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई। इंजरी टाइम के चौथे मिनट में युमनाम रेनेडी मेइतेई ने तीसरा गोल कर नेरोका की जीत पक्की कर दी।

चार अंक के साथ अभियान खत्म
नेरोका ने तीन मैचों में चार अंक के साथ ग्रुप डी में अपना अभियान समाप्त किया। रेंगदाई के तीन मैचों में छह अंक हैं और वह क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है।

उभरते खिलाड़ी को एक लाख
रेंगदाई के मिडुल डोले को ग्रुप डी का उभरता खिलाड़ी चुना गया। उन्हें एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कालिया ने प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed