सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Royal Rumble से पहले ब्रॉन स्ट्रोमैन की WWE में जबरदस्त वापसी, Smackdown में मचाया तहलका

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 30 Jan 2021 12:30 PM IST
विज्ञापन
Braun Strowman tremendous comeback in WWE before Royal Rumble, enters last moment of Smackdown
ब्रॉन स्ट्रोमन - फोटो : getty

डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) के पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉन स्ट्रोमैन ने रॉयल रंबल से दो रात पहले ही स्मैकडाउन में सरप्राइज एंट्री की। उन्होंने शुक्रवार को अचानक से स्मैकडाउन के एपिसोड में आखिरी समय में एंट्री कर सभी को चौंका दिया। ब्लू ब्रांड (स्मैकडाउन) का ये अंतिम एपिसोड था और सभी यही उम्मीद कर रहे थे कि स्ट्रोमैन रॉयल रंबल से शो में वापसी करेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। 

Trending Videos
Braun Strowman tremendous comeback in WWE before Royal Rumble, enters last moment of Smackdown
ब्रॉन स्ट्रोमैन

शुक्रवार को स्मैकडाउन के मेन इवेंट में इस बार 5 ऑन 4 हैंडीकैप मैच चल रहा था। इसमें डेनियल ब्रायन, शिंस्के नाकामुरा, बिग ई, ओटिस बनाम द मिज, सैमी जेन, एजे स्टाइल्स, सैमी जेन और जॉन मॉरिसन के बीच मुकाबला हो रहा था। कई खिलाड़ियों वाला यह मुकाबला जबरदस्त हुआ और अंत में शेमस, डेनियल ब्रायन, बिग ई, ओटिस और शिंस्के नाकामुरा ने बाजी मार ली। लेकिन मैच के बाद मिज, मॉरिसन और स्टाइल्स ने शेमस पर अटैक कर दिया। 

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Braun Strowman tremendous comeback in WWE before Royal Rumble, enters last moment of Smackdown
ब्रॉन स्ट्रोमैन - फोटो : twitter

इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता ब्रॉन स्ट्रोमैन ने जबरदस्त वापसी की और आते ही रिंग में एक-एक कर सभी स्टार पहलवानों को बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। स्ट्रोमैन यहां बिल्कुल नए रंग-रूप और खतरनाक अंदाज में नजर आए।

 
 
Braun Strowman tremendous comeback in WWE before Royal Rumble, enters last moment of Smackdown
ब्रॉन स्ट्रोमैन - फोटो : twitter

बता दें कि स्ट्रोमैन ने कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर अपना नया लुक डाला था। जिसमें उनका वजन भी काफी कम दिख रहा है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed